फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fed up with her husband s beatings a woman along with her three children committed suicide

मां ने तीन बच्चों संग दी जान: एक साथ पैदा हुए थे तीनों मासूम, बस डेढ़ साल जी सके; पति की इस हरकत से थी परेशान

Sat, 21 Dec 2024 02:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 21 Dec 2024 02:09 PM IST
सार

UP Crime News Today: महिला दुर्गेश्वरी ( 30) ने अपने डेढ़ वर्ष की दो मासूम बेटियों लक्ष्मी व उजाला और मासूम बेटे रौनक के साथ फंदे से झूल गई। चार लोगों की मौत से परिजनों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग भी घटना को सुनकर सन्न रह गए।

विज्ञापन
Fed up with her husband s beatings a woman along with her three children committed suicide
मां ने तीन बच्चों संग दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां शनिवार को नशेड़ी पति से परेशान महिला ने दो बेटियों और एक बेटे के साथ फांसी लगाकर जान दे दी। तीनों बच्चों की उम्र महज डेढ़ साल थी। तीनों बच्चे एक साथ ही पैदा हुए थे। एक साथ चार लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की।

विज्ञापन

कोतवाली देहात के भदोही गांव का रहने वाला संदीप उर्फ राजतेजा पुत्र रामबरन शराब का आदी है। वह आए दिन शराब पीकर पत्नी को मारता पीटता था। इससे परेशान होकर पत्नी दुर्गेश्वरी ( 30) ने अपने डेढ़ वर्ष की दो मासूम बेटियों लक्ष्मी व उजाला और मासूम बेटे रौनक के साथ फंदे से झूल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह काफी देर तक कमरा न खुलने पर सास ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। शोरगुल सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने जब दरवाजा तोड़ा तो अंदर का दृश्य देखकर सन्न रह गए। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन

परिजनों का आरोप आए दिन करता था मारपीट
शनिवार की सुबह कोतवाली देहात के भदोही गांव में डेढ़ साल की दो बेटियों व बेटे के साथ विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि वह आये दिन शराब पीकर पत्नी को मारता पीटता है। इससे परेशान होकर पत्नी दुर्गेश्वरी (30) ने अपने डेढ़ वर्ष की दो मासूम बेटियों लक्ष्मी,उजाला व बेटे रौनक के साथ कमरे में स्वयं को बंद कर लिया।

पहले तीनों बच्चों को सुलाई मौत की नींद, फिर खुद भी झूल गई
छत के सहारे फांसी का फंदा लगाकर पहले बच्चों को मौत की नींद सुला दिया। उसके बाद स्वयं भी फांसी के फंदे से झूल गई। सुबह काफी देर तक कमरा न खुलने पर दुर्गेश्वरी की सास कमरा खुलवाने गई। आवाज देने पर कमरा न खुलने पर पड़ोसियों को बुलाया। गेट तोड़कर लोग अंदर घुसे तो नजारा देखकर हैरान हो गए। सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed