{"_id":"5e139d198ebc3e881b4c3d48","slug":"fear-of-beating-minor-hanged-allahabad-news-ald26499715","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई के डर से नाबालिग ने प्रेमिका के घर में फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिटाई के डर से नाबालिग ने प्रेमिका के घर में फांसी लगाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। करेली के करेलाबाग में शिवा निषाद (16) ने सोमवार दिन में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शिवा की मकान मालिक की बेटी से दोस्ती थी। सुबह दोनों घर से भाग निकले थे। लड़की के घर वालों ने दारागंज चुंगी के पास से पकड़ा और पीटते हुए घर ले गए। शिवा पिटाई से इतना डर गया था कि उसने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली। घर वालों ने किसी तरह दरवाजा तोड़कर उसे उतारा और एसआरएन ले गए जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मकान मालिक के छोटे बेटे से पूछताछ कर रही है।
करेलाबाग निवासी बहादुर निषाद और निर्मला का बेटा शिवा चांदी की सफाई का काम कर रहा था। शिवा की मकान मालिक की बेटी से दोस्ती थी। लड़की के परिवार इसे लेकर शिवा को पहले भी धमकी दे रहे थे। सोमवार की सुबह शिवा अपनी दोस्त को लेकर घर से भाग निकला। लड़की के परिजनों ने घंटों खोजने के बाद दोनों को दारागंज चुंगी के पास से पकड़ लिया। लड़की के घर वाले शिवा को पीटते हुए घर ले आए। वहां उस वक्त तक काफी भीड़ लग गई थी। शिवा के बड़े भाई विनोद ने उसे बचाने की कोशिश की तो उसे भी लाठी डंडों से बहुत मारा। इसी बीच मौका पाकर शिवा उनके चंगुल से छूटा और अपने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। हमलावरों ने तेज-तेज दरवाजा पीटना शुरू किया और धमकाने लगे कि उसे मार डालेेंगे। बुरी तरह से डरे शिवा ने कमरे में फांसी लगा ली। इस बीच घर वालों ने भी उसे बाहर निकालने के लिए दरवाजा पीटना शुरू किया। दरवाजा तोड़ दिया गया। शिवा को फांसी से उतारकर तुरंत एसआरएन अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। शिवा के भाई सोनू ने आरोप लगाया है कि शिवा को इतना डरा दिया गया था कि उसने खुदकुशी कर ली। इंस्पेक्टर करेली ने बताया कि फिलहाल घर वालों ने तहरीर नहीं दी है। मकान मालिक के छोटे बेटे से पूछताछ की जा रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी, पिटाई के भी निशान मिले
प्रयागराज। शिवा के शव का सोमवार की शाम पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम से स्पष्ट है कि मौत फांसी लगाने से हुई है। पिटाई के भी निशान पूरे शरीर पर मिले हैं। मां निर्मला और पिता बहादुर का रो-रोकर बुरा हाल था। बड़े भाई विनोद को भी हमलावरों ने बहुत मारा था। उसे भी अस्पताल ले जाया गया था।