{"_id":"5f739da98ebc3eefb9089c73","slug":"father-son-death-in-road-accident-chaos","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, कोहराम
Wed, 30 Sep 2020 08:51 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 30 Sep 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कोरांव के अमिलिया गांव निवासी मजदूर पिता-पुत्र मजदूरी करने प्रयागराज जा रहे थे। मंगलवार सुबह लगभग नौ बजे करछना के कैथी चौराहे के पास डंपर की टक्कर से दोनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
थाना कोरांव के अमिलिया चंदापुर गांव निवासी छोटेलाल (48) पुत्र विशाले अपने पुत्र पंचराज (20) के साथ मंगलवार को मजदूरी करने शहर जा रहे थे। सुबह नौ बजे करछना स्थित कैथी चौराहे के पास उनकी बाइक और डंपर के बीच टक्कर हो गई। हादसे में पिता-पुत्र दोनों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक छोटेलाल के तीन लड़के हैं। बड़ा लड़का विद्या प्रसाद विवाहित है। दूसरे लड़के पंचराज की पिता के साथ ही मौत हो गई और छोटा लड़का राहुल घर में ही रहता है। मृतक छोटेलाल की पत्नी कुलवंती समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।