फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Father slapped, son shot

थप्पड़ के बदले बेटे ने पिता को मार दी गोली, गंभीर

Thu, 13 Feb 2020 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Father slapped, son shot
Father slapped, son shot
गौहनिया । घूरपुर थाना क्षेत्र के कांटी खुटरिया गांव में सुभाष कुशवाहा ने आवारागर्दी करने पर गुस्सा होकर बेटे विकास को थप्पड़ मार दिया। विकास उन्हें घूरता हुआ उस समय चला गया। शाम को जब वापस आया तो उसने पिता को गोली मार दी। घायल सुभाष की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन

खुटरिया गांव निवासी सुभाष कुमार (45) उर्फ बच्चा कुशवाहा बुधवार सुबह कांटी गांव गए थे। वहीं उन्हें बेटा विकास दिख गया। उन्होंने उससे पूछा कि वह यहां कैसे आ गया। बात बढ़ी तो सुभाष ने विकास (23) को थप्पड़ मार दिया। सबके सामने थप्पड़ खाकर विकास बौखला गया और वहां से चला गया। शाम को वह घर पर तमंचा लेकर पहुंचा था। पिता के सामने जब विकास पहुंचा तो सुभाष फिर उसे डांटने लगे तो वह तैश में आ गया। वह अचानक तमंचा लाया और पिता पर तान दिया। सुभाष ने यह देख उसे फिर डांटा कहा कि तू पिता को गोली मारेगा। इसके बाद विकास ने उन्हें गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुन परिजन दौड़े तो विकास वहां से भाग खड़ा हुआ। सूचना पर थानाध्यक्ष वृंदावन राय पहुंचे गए। घायल सुभाष को इलाज के लिए सीएचसी जसरा भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस आरोपी को तलाश रही है। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चा कुशवाहा की पुत्री की शादी भी जल्दी होने वाली है, जिसकी तैयारी को लेकर वह परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed