फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Father's body hanging from the body of the son

बेटे के शव को सीने से लगाकर फफक पड़ा पिता

Tue, 23 Jul 2019 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Father's body hanging from the body of the son
Father's body hanging from the body of the son
बेटे के शव को सीने से लगाकर फफक पड़ा पिता
विज्ञापन

विक्रम के शव का कराया गया पोस्टमार्टम, कर्जन ब्रिज से शुक्रवार को कूदा था प्रेमी युगल
प्रयागराज। कर्जन ब्रिज से छलांग लगाने वाले प्रेमी युगल में युवक विक्रम का शव पोस्टमार्टम के बाद आज परिजनों को हवाले कर दिया गया बेटे का शव मिलते ही पिता दीनबंधु उससे लिपटकर फफक पड़े। उधर, देर-रात युवती की भी शिनाख्त हो गई। शिनाख्त होने के बाद पुलिस मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम कराएगी।
चीरघर में सुबह ही विक्रम के पिता दीनबंधु रिश्तेदारों के साथ पहुंच गए थे। जवान बेटे की मौत ने पिता दीनबंधु को बुरी तरह झकझोर डाला। वहां मौजूद रिश्तेदार उनको लगातार ढांढस बंधा रहे थे। परिजनों के मुताबिक सेना से रिटायर्ड होने के बाद दीनबंधु एक स्कूल में पढ़ाने लगे जबकि पिछले माह ही सबसे बड़े बेटे विक्रम को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रयागराज भेज दिया। उनका छोटा बेटा साकेत आर्तरा के ब्यायज हॉस्टल में रहकर ग्यारवीं की पढ़ाई करता है। छोटी बेटी अभी हाईस्कूल में पढ़ती है। विक्रम की मौत की खबर के बाद से उसके बांदा स्थित रिसौरा गांव के घर में कोहराम मचा हुआ है। मां मीता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पिता की गांव में अपने घर बात करने की हिम्मत नहीं हो रही। दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन उसका शव लेकर गांव की ओर रवाना हो गए। पिता दीनबंधु का कहना है अंतिम संस्कार के बाद वह वापस प्रयागराज आकर मामले की पड़ताल करेंगे। बता दें, शनिवार शाम एक प्रेमी युगल कर्जन ब्रिज से कूद गए थे। उनका शव रविवार शाम दारागंज घाट से बरामद हुआ। दोनों ने कूदने से पहले अपने हाथ को एक कपड़े से बांध लिया था। कूदने के बाद जब दोनों का शव मिला तभी भी दोनों के हाथ एक कपड़े से ही बंधे मिले थे ।
विज्ञापन

इनसेट
मधवापुर की रहने वाली थी युवती
देर-रात युवती की भी हो गई शिनाख्त
प्रयागराज। विक्रम के साथ गंगा में छलांग लगाने वाली युवती की भी देर-रात शिवकुटी पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शिनाख्त करा ली। एसओ शिवकुटी उमेश सिंह के मुताबिक युवती की पहचान शगुन पटेल 19 वर्ष पुत्री आशीष पटेल निवासी मधवापुर थाना कीडगंज के तौर पर हुई है। तस्वीर के माध्यम से पुलिस परिजनों तक पहुंची। परिजनों ने तस्वीर देखकर उसकी शिनाख्त कर ली है। परिजनों के मुताबिक शगुन नैनी स्थित एक कॉलेज में इस वर्ष बीए द्वितीय वर्ष में प्रवेश लिया था। वह घर से 17 तारीख से ही लापता थी। उसकी कई जगह तलाश की गई लेकिन उसका अता-पता नहीं चला। आज समाचार पत्रों में प्रेमी युगल का शव मिलने पर भी परिजनों को कोई अंदाजा नहीं हुआ। उधर, शिवकुटी पुलिस को किसी तरह मधवापुर का पता मिल गया। आधी रात को शगुन की मौत की खबर जैसे ही उसके बैहरना स्थित घर पहुंची वहां कोहराम मच गया। पिता आशीष मिर्जापुर गए हुए थे, वहां सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed