{"_id":"57e2e6644f1c1b8341a845d1","slug":"father-killed-son-power-house-in-the-darkness","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बाप मरे अंधियारे में बेटा पॉवर हाउस’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बाप मरे अंधियारे में बेटा पॉवर हाउस’
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 22 Sep 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में एग्जाम देने आए युवा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित पीसीएस-2016 मुख्य परीक्षा में दूसरे दिन बुधवार को हिंदी के पेपर में कुछ रोचक सवाल भी पूछे गए। ‘बाप मरे अंधियारे में बेटा पॉवर हाउस’ मुहावरा का अर्थ पूछने के साथ उदाहरण के माध्यम से इसका उपयोग बताने के लिए भी कहा गया। इसके अलावा ‘छछूंदर के सिर पर चमेली का तेल’, ‘हंसुए के ब्याह में खुरपे का गीत’ जैसे मुहावरों का भी उपयोग करने के लिए गया था।
हिंदी के प्रश्न पत्र में गद्यांश पर सवाल थे तो पत्र भी लिखना था। एक अन्य पेपर में अभ्यर्थियों को ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं का भारत की आर्थिक नीति पर प्रभाव’ पर निबंध लिखने के लिए भी कहा गया। इसके अलावा ‘स्त्री विमर्श : दशा और दिशा’, ‘वर्तमान में गांधीवादी की प्रासंगिकता’, ‘न्यायिक सक्रियत ओर भारतीय लोकतंत्र’ आदि विषयों निबंध लिखना था।