फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Father killed, son injured after being hit by truck

Prayagraj News: ट्रक की चपेट में आए पिता की मौत, पुत्र घायल

Thu, 21 May 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 21 May 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Father killed, son injured after being hit by truck
बारा के पचखरा निवासी मृतक राजकुमार उर्फ मोनू की फाइल फोटो - फोटो : Self
प्रयागराज-बांदा हाईवे पर मंगलवार रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पिता की मौत हो गई। जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसका वाराणसी में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

घूरपुर थाना अंतर्गत के पचखरा निवासी राजकुमार द्विवेदी उर्फ मोनू द्विवेदी (26) पुत्र राम लोचन आठ वर्षीय बेटे शिव शंकर द्विवेदी के साथ मंगलवार रात बांदा हाईवे पर एक ढाबे पर खाना खाने गए थे। दोनों खाना खाने के बाद सड़क पर आए और बाइक से जाने लगे।
विज्ञापन

उसी समय एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस दौरान घटनास्थल पर पहुंचे परिजन घायल बेटे को प्रयागराज ले गए। जहां हालत गंभीर देखते हुए परिजन उसे वाराणसी ले कर चले गए। वहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक की चपेट में आने से किशोरी की मौत
क्षेत्र के सेहुड़ा गांव के समीप राधेश्याम केसरवानी की पुत्री घर के पास खेल रही थी। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। इससे पूनम केसरवानी (12) की मौके पर मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची बारा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बारा के पचखरा निवासी मृतक राजकुमार उर्फ मोनू की फाइल फोटो

बारा के पचखरा निवासी मृतक राजकुमार उर्फ मोनू की फाइल फोटो- फोटो : Self

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed