{"_id":"6138d1408ebc3e7fce25311f","slug":"father-in-law-and-daughter-in-law-returning-from-kinship-died-in-an-accident-allahabad-news-ald315267746","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : रिश्तेदारी से लौट रहे ससुर-बहू की हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : रिश्तेदारी से लौट रहे ससुर-बहू की हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम
Thu, 09 Sep 2021 05:27 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 05:27 PM IST
सार
उदयपुर थाना क्षेत्र के राहाटीकर निवासी नकछेद सिंह परिवारीजनों के साथ मंगलवार को निमंत्रण में शामिल होने रायबरेली जिले के लालगंज बैसवारा गए थे। निमंत्रण संपन्न होने के बाद लौटते समय करीब रात नौ बजे सभी बोलेरो से रायबरेली जिले के राजघाट तिराहा पहुंचे थे।
विज्ञापन
रायबरेली में सड़क हादसे में मृत बीना सिंह। फाइल फोटो
- फोटो : PRATAPGARH
विस्तार
परिवार के साथ रिश्तेदारी से घर लौट रहे ससुर और बहू की सड़क हादसे में मौत हो गई। रायबरेली जिले में मंगलवार रात उनकी बोलेरो में टैंकर ने टक्कर मार दी। मृतक उदयपुर इलाके के रहने वाले थे। घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया।
उदयपुर थाना क्षेत्र के राहाटीकर निवासी नकछेद सिंह परिवारीजनों के साथ मंगलवार को निमंत्रण में शामिल होने रायबरेली जिले के लालगंज बैसवारा गए थे। निमंत्रण संपन्न होने के बाद लौटते समय करीब रात नौ बजे सभी बोलेरो से रायबरेली जिले के राजघाट तिराहा पहुंचे थे। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित तेल से भरे टैंकर ने बोलेरो में टक्कर मार दी।
हादसे में बोलेरो सवार नकछेद सिंह (75) व उनकी बहू वीना सिंह (44) की मौके पर ही मौत हो गई। बोलेरो सवार परिवार के अन्य सदस्यों को मामूली चोटें आईं। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजन आननफानन में घटनास्थल के लिए निकल गए। रायबरेली पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रायबरेली में सड़क हादसे में मृत नकछेद सिंह। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH