फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   father beaten to death by single son

पिता ने बेटे को पीट पीटकर मार डाला

Thu, 04 Jun 2020 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
father beaten to death by single son
बेटा रुपये चोरी कर लेता था और इधर-उधर घूमता था, इसी बात से नाराज पिता ने इकलौते बेटे को पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बहरिया थाना क्षेत्र के जुगनीडीह के मजरा गांव पूरे शाहजी निवासी उबैद हुसैन मंगलवार की रात करीब 11 बजे अपने इकलौते बेटे फैजान (13) की डंडे से पिटाई करने लगा। फैजान के चिल्लाने पर उसकी बहनें बीच बचाव करने लगीं। लेकिन, उबैद ने फैजान के दोनों हाथ-पैर रस्सी से बंाध कर डंडे से तब तक पीटा जब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया। बेटे की मौत के बाद उबैद गुमसुम दरवाजे के सामने बैठ गया। बेटियों के रोने चिल्लाने पर मुहल्ले के लोग आ गए। सुबह किसी ने 112 नंबर पर डायल कर पीआरवी पुलिस को जानकारी दी। पीआरवी पुलिस ने घटना की सूचना बहरिया थाने को दी। इंस्पेक्टर बहरिया मनोज कुमार पाठक पुलिस बल के साथ पहुंचे और उबैद हुसैन को हिरासत में ले लिया। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी फूलपुर उमेश कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। पुलिस ने फैजान का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उबैद हुसेन ने बेटे की हत्या की बात कबूल ली। उसने बताया कि फैजान घर से पैसा चोरी कर लेता था और इधर उधर घूमता रहता था। इसी कारण उसने बेटे को मार डाला। बड़ी बेटी इज्मा बानो की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर उबैद हुसैन को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मामूली बात में फैजान की हत्या से लोग स्तब्ध
मामूली विवाद पर फैजान की हत्या से लोग स्तब्ध रह गए। फैजान गांव के ही एक स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ता था। फैजान की मां की मौत भी कुछ वर्ष पहले भी संदिग्धावस्था में हो गई थी। उबैद ईंट भट्टे पर मजदूरी कर किसी तरह से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। अब घर में फैजान की दो बड़ी बहनें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed