फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Father and son die after coming into contact with live electric current

Prayagraj News: करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत

Mon, 29 Jun 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 29 Jun 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Father and son die after coming into contact with live electric current
बारा के हरदी गांव के मृतक धनु कुमार बिंद की फाइल फोटो - फोटो : samvad
बारा खास के मजरा हरदी में रविवार सुबह ट्यूबवेल के पास घास की सफाई कर रहे पिता-पुत्र की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए प्रयागराज भेज दिया है।
विज्ञापन

बारा के हरदी निवासी किसान विनोद कुमार बिंद (60) और उनका बेटा धनू कुमार (32) गांव में खेती किसानी का काम करते थे। रविवार को सुबह धनू कुमार घर के पास बैगन के नर्सरी में निराई गुड़ाई कर रहे थे और पिता ट्यूबवेल पर जाने की बात कह कर चले गए थे।
विज्ञापन

वहां वह ट्यूबवेल के आसपास की घास साफ करने लगे। ट्यूबवेल तक बिजली ले जाने के लिए खेत में केबल बिछाया गया था। जैसे ही वे सफाई करने लगे तभी करंट की चपेट में आ कर गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, पिता के लौटने पर विलंब होने लगा तो धनू कुमार भी खेत की ओर चला गया। वहां पिता को गिरा देखा तो दौड़कर उठाने लगा। इससे वह भी करंट की चपेट में आ कर गिर गया। कुछ देर में परिजनों को जानकारी हुई तो वे भाग कर खेत गए।
फौरन दोनों को जसरा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डाॅक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
रोते बिलखते परिजन शव लेकर वापस लौट आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए प्रयागराज भेज दिया है। गांव में एक साथ पिता-पुत्र की मौत से मातम छा गया है। मृतक धनु कुमार दो भाइयों में बड़ा था। मामले में एसीपी बारा वेद व्यास मिश्र ने बताया कि करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हुई है।


विनोद कुमार बिंद औरधनू कुमार की करंट से मौत हो जाने से परिवार बेसहारा हो गया है। धनू कुमार के तीन बच्चों के सिर से पिता और बाबा का साया उठ गया है। धनू कुमार के दो बेटे विवेक कुमार बिंद (12) और दूसरा सात वर्ष का आयुष कुमार बिंद है और नौ वर्ष की बेटी अनुप्रिया कुमारी है। पत्नी पुष्पांजलि देवी और तीनों बच्चों का रो रोकर हाल बेहाल है। तीन माह पहले ही धनू कुमार की मां केशकली की भी मौत सड़क हादसे में हुई थी।

बारा के हरदी गांव के मृतक धनु कुमार बिंद की फाइल फोटो

बारा के हरदी गांव के मृतक धनु कुमार बिंद की फाइल फोटो- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed