फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Farmers will get 250 crore compensation for 195 hectares of land acquired for Inner Ring Road

प्रयागराज : इनर रिंग रोड के लिए अधिग्रहीत 195 हेक्टेयर भूमि के लिए किसानों को मिलेगा 250 करोड़ मुआवजा

Sun, 12 Mar 2023 12:02 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 Mar 2023 12:02 AM IST
सार

महाकुंभ 2025 की अहम परियोजनाओं में शामिल इनर रिंग रोड का निर्माण कार्य महीने भर में आरंभ हो जाएगा। इसके लिए मुआवजा वितरण का काम शुरू कर दिया गया है। पहले चरण के लिए ली जाने वाली 195 हेक्टेयर भूमि के लिए 28 करोड़ रुपये मुआवजा वितरित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Farmers will get 250 crore compensation for 195 hectares of land acquired for Inner Ring Road
इनर रिंग रोड, डेमो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकुंभ 2025 की अहम परियोजनाओं में शामिल इनर रिंग रोड का निर्माण कार्य महीने भर में आरंभ हो जाएगा। इसके लिए मुआवजा वितरण का काम शुरू कर दिया गया है। पहले चरण के लिए ली जाने वाली 195 हेक्टेयर भूमि के लिए 28 करोड़ रुपये मुआवजा वितरित कर दिया गया है। भूमि के एवज में कुल 250 करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाना है।

विज्ञापन

महाकुंभ से पहले इनर रिंग रोड का निर्माण पूरा किया जाना है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण के लिए किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पिछले 12 दिनों में किसानों को 28 करोड़ रुपये एनएचआई द्वारा बांटा गया है। सरकार द्वारा प्रथम चरण में भूमि अधिग्रहण के लिए 81 करोड़ रुपये का बजट भेजा गया है। अफसरों का कहना है कि एक माह के अंदर रिंग रोड का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन

मुआवजा वितरण का काम को 15 से 20 दिनों के अंदर पूरा किया जाना है। फिलहाल प्रथम चरण में फूलपुर 22.26 करोड़ व करछना के किसानों को 5.60 करोड़ रुपये मुआवजे के तौर पर दिया गया है। वहीं मुआवजा वितरण की प्रक्रिया समाप्त होते ही कार्यदायी संस्था को अधिग्रहित भूमि सौंप दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुआवजे के सर्किल रेट से किसान नाराज

भूमि अधिग्रहण के लिए किसानों की जमीन के बदले में जो मुआवजा तय किया गया है, उससे कई किसानों में नाराजगी बनी हुई है। कुछ किसानों का कहना है कि उनकी भूमि नगर निगम में आती है। ऐसे में शहर के सर्किल रेट के आधार पर उन्हें मुआवजा दिया जाना चाहिए। मगर ऐसा नहीं हो रहा है। तहसील करछना के अंतर्गत चक शोभाराम, निभी, घोघापुर, पूरे खगन, चंपकपुर के करीब 25 किसानों ने मुआवजा लेने से मना कर दिया है। उन्होंने अब तक जमीन के कागज तक नहीं जमा किए।

जो मुआवजा दिया गया है वह वर्तमान सर्किल रेट के आधार पर नहीं है। लेकिन हम लोग कर भी क्या सकते हैं। - लाल बहादुर पटेल, किसानों, करछना

हमें मुआवजा नगर निगम सर्किल रेट के आधार पर दोगुना दिया जाना चाहिए, मगर ग्रामीण सर्किल रेट पर मुआवजा दिया गया है। जो सही नहीं है । यह किसानों के साथ नाइंसाफी है। - गोरे लाल भरतीया, किसान, करछना

भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। किसानों को उचित मुआवजा दिया जा रहा है। अगर किसानों को कोई शिकायत है तो वह अपनी बातों को खुलकर रखें। उनकी समस्या का हल निकाला जाएगा। - जगदंबा सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व

भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को एक अप्रैल तक पूरा किया जाना है। जिसके बाद कार्यदाई संस्था रिंग रोड का निर्माण कार्य शुरू करेगी। - पंकज मिश्रा, परियोजना निदेशक, एनएचआई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed