फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Farmers reached the railway track, ended their protest after being convinced

Prayagraj News: रेल ट्रैक पर पहुंचे किसान, समझाने पर खत्म किया धरना

Tue, 01 Oct 2024 05:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 01 Oct 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Farmers reached the railway track, ended their protest after being convinced
मीरगंज। गन्ना विकास समिति के डेलीगेट चुनाव में धांधली का आरोप लगाकर तीन दिन से धरने पर बैठे किसान सुनवाई न होने पर सोमवार को रेल ट्रैक पर पहुंच गए। सामूहिक रूप से ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने की धमकी दी। पुलिस ने समझाकर उन्हें वहां से हटाया। शाम पांच बजे सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाया। इसके बाद वह धरना खत्म करने पर सहमत हुए।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी किसानों का आरोप है कि चुनाव में चहेते प्रत्याशियों को जिताने के लिए बड़ी संख्या में नामांकन जानबूझकर खारिज किए गए। उन्होंने एसडीएम के इशारे पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाया। रविवार देर रात भी किसान उग्र हुए थे। सीओ के समझाने पर मान गए। सोमवार को एसडीएम के पहुंचने पर प्रदर्शनकारी नारेबाजी करने लगे। दोपहर तक कोई अधिकारी उनकी समस्याएं सुनने नहीं पहुंचा तो गुस्साए किसान जुलूस की शक्ल में नगरिया सादात रेलवे स्टेशन पहुंच गए।
विज्ञापन

पटरी पर लेटकर जान देने की धमकी देने लगे। इस दौरान एक प्रदर्शनकारी बेहोश भी हो गया। मौके पर पहुंचे सीओ ने किसानों को ट्रैक से हटाया। प्रदर्शनकारियों की मांग पर शाम करीब पांच बजे सिटी मजिस्ट्रेट राजीव शुक्ला मौके पर पहुंचे। किसानों को समझाने के साथ ही उन्होंने डीएम से शिकायत करने की बात कही। कहा कि आप लोग कोर्ट जाने के लिए भी स्वतंत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आश्वासन के बाद किसान मान गए। धरना स्थगित करने के साथ ही हाईकोर्ट में वाद दायर करने की बात कही। इस दौरान रविंद्र गंगवार, राहुल गंगवार, मुकेश गंगवार, नरेंद्र राजपूत, उमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।

------
263 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन
मीरगंज। सहकारी गन्ना विकास समिति के चुनाव में 263 डेलीगेट निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। 33 पदों पर चुनाव कराया जाएगा। इन पदों पर 66 उम्मीदवार आमने-सामने हैं। एसडीएम तृप्ति गुप्ता ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संचालित की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed