फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Farmers raised their voice at the tehsil headquarters regarding the shortage of fertilizers

Prayagraj News: खाद की किल्लत को लेकर तहसील मुख्यालय पर किसानों ने भरी हुंकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Farmers raised their voice at the tehsil headquarters regarding the shortage of fertilizers
कोरांव में खाद की किल्लत को लेकर मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर बड़ी संख्या में किसान इकट्ठा हो गए। क्षेत्र में यूरिया की कमी को स्वीकार करते हुए जिला कृषि अधिकारी ने उपजिलाधिकारी कोरांव से प्रत्येक समितियों और निजी दुकानों पर एक व इफको बाजार पर प्रतिदिन तीन ट्रक यूरिया भेजने का आश्वासन दिया। इसी प्रकार बिजली कटौती पर अधिशाषी अभियंता ने विभागीय कमियों पर कार्रवाई की बात कही। किसानों ने कहा कि अगर वादाखिलाफी की गई तो तहसील मुख्यालय को फिर से घेरा जाएगा।
विज्ञापन

कोरांव क्षेत्र के किसान इन दिनों यूरिया की किल्लत से जूझ रहे हैं। शनिवार को किसानों ने तहसील मुख्यालय पर ज्ञापन देकर समस्याओं के निस्तारण के लिए दो दिन का समय दिया था। दो दिन बाद खाद समेत अन्य समस्याओं का समाधान नहीं होने पर वह तहसील मुख्यालय पहुंच गए।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति और भारतीय किसान यूनियन प्रयाग के नेतृत्व में किसानों का जमावड़ा लग गया। उपजिलाधिकारी कोरांव संदीप कुमार तिवारी ने फोन के जरिये किसानों की जिला कृषि अधिकारी और अधिशाषी अभियंता विद्युत से वार्ता कराई। जिला कृषि अधिकारी से आश्वासन मिलने के बाद किसान हटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान संगठनों ने दिखाई एकजुटता

क्षेत्रीय किसानों की समस्या को देखते हुए किसान संगठनों ने एक मंच पर मुद्दे को जोरशोर से उठाया। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के प्रदेश अध्यक्ष पिंटू चौबे, प्रदेश उपाध्यक्ष ललन सिंह पटेल, प्रदेश महासचिव रणधीर मौर्य, मंडल अध्यक्ष अनिल मौर्य, जिलाध्यक्ष आनंद प्रकाश शुक्ल व भारतीय किसान यूनियन प्रयाग के प्रदेश अध्यक्ष केके मिश्र, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पांडेय, जिलाध्यक्ष पवन कुमार चतुर्वेदी उर्फ राजू चौबे समेत कई नेता दिन भर किसानों के पक्ष में आवाज बुलंद करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed