फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Farmers furious for asking for forgiveness by getting hold of their feet, if action is not taken on ADO in 24 hours, they will jam the highway

प्रयागराज : पैर पकड़वा कर माफी मंगावाने पर भड़के किसान, 24 घंटे में नहीं की गई एडीओ पर कार्रवाई तो करेंगे हाईवे जाम

Fri, 12 Nov 2021 07:41 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 Nov 2021 07:41 PM IST
सार

खाद लेने के लिए सहकारी समिति पर गए किसानों के द्वारा खाद न मिलने पर आक्रोश जताने पर किसानों को पकड़ लिया गया। उन्हें गिरफ्तार कराने का भय दिखाकर एडीओ कोआपरेटिव पर पैर पकड़वाकर माफी मंगवाने का मामला सामने आने पर जिले में राजनीति गरमा गई है। भाजपा, सपा सहित तमाम दलों के नेता किसानों के समर्थन में उतर आए हैं। 

विज्ञापन
Farmers furious for asking for forgiveness by getting hold of their feet, if action is not taken on ADO in 24 hours, they will jam the highway
Prayagraj News : किसान से पैर पकड़वाकर माफी मंगवाने के मामले में एडीओ पर कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते सपाई। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

सोरांव। मऊआइमा की एडीओ कोआपरेटिव द्वारा खाद लेने गए किसान से पैर पकड़वा कर माफी मंगवाने से किसानों में उबाल आ गया है। भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष बबलू दूबे  ने अल्टीमेटम दिया है कि 24 घंटे के अंदर एडीओ को निलंबित नहीं किया गया तो किसान नेशनल हाईवे पर चक्का जाम करेंगे। किसानों ने जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार फूलपुर को सौंपा है।

विज्ञापन


बुधवार को मऊआइमा ब्लाक के मोहम्मदपुर सरायअली स्थित साधन सहकारी समिाति पर खाद के लिए बड़ी संख्या में किसान जुटे थे। किसान निर्धारित मूल्य से अधिक दाम लेने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। इसी बीच एडीओ कोआपरेटिव कंचन सिंह पहुंची और हंगामा कर रहे किसानों पर बरस पड़ीं। एडीओ ने प्रदर्शन में शामिल  मोहम्मदपुर  मगनपुर निवासी किसान बसंत लाल पुत्र ननकू राम को अपने पास बुलवाया और माफी मांगने के लिए कहा।  

विज्ञापन

Farmers furious for asking for forgiveness by getting hold of their feet, if action is not taken on ADO in 24 hours, they will jam the highway
Prayagraj News : एडीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते किसान नेता। - फोटो : प्रयागराज

24 घंटे में हो एडीओ पर कार्रवाई
बसंत लाल का आरोप है कि एडीओ ने धमकी दी कि अगर उसने पैर पकड़ कर माफी नहीं मांगी तो उसे जेल भेज दिया जाएगा। बसंत लाल ने एडीओ का पैर पकड़ कर किसी तरह से अपना पीछा छुड़वाया।  इससे नाराज किसानों ने नारेबाजी करना शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह से समझाबुझा कर किसानों को शांत कराया। बृहस्पतिवार को जब किसान से पैर पकड़वा कर माफी मंगवाने की बात फैली तो चारो तरफ आक्रोश फैल गया।

भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष बबलू दूबे ने किसानों के साथ नायब तहसीलदार फूलपुर धनंजय कुमार यादव को जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन सौंप कर चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के अंदर निरंकुश एडीओ पंचायत के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई नहीं की गई तो कि नेशनल हाईवे पर चक्का जाम करेंगे।  ज्ञापन देने में मुख्य रूप से रामसजीवन पटेल, सुरेंद्र पटेल, सुरेश दूबे, नईम अहमद, सरफराज अहमद उर्फ  सेबू मुस्ताक, डा. राम मूरत यादव, अमरनाथ यादव आदि किसाने रहे। 

Farmers furious for asking for forgiveness by getting hold of their feet, if action is not taken on ADO in 24 hours, they will jam the highway
Prayagraj News : एडीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते किसान नेता। - फोटो : प्रयागराज

सपाइयों ने किया प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग
एडीओ कोआपरेटिव मऊआइम द्वारा किसानों से अभद्रता करने को लेकर सपाइयों ने जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और एडीओ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व सांसद धर्मराज पटेल, पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना, अनिल यादव, गीता पासी, त्रिभुवन, मोहम्मद सोएफ, सचिन यादव, आदि लोग रहे। 

 मऊआइमा में भाजपाइयों ने एडीओ पर की कार्रवाई की मांग
एडीओ के व्यवहार से भाजपाई भी आहत हैं। मऊआइमा मंडल अध्यक्ष शारदा प्रसाद उर्फ राजू शुक्ला के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन को एडीओ एसबीआई को सौप कर  एडीओ पर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने में मुख्य रूप से जय प्रकाश पटेल, शंभू नाथ पटेल, मिठाई लाल, कृष्ण कुमार मिश्र, मंगला प्रसाद, महेंद्र कुशवाहा दुध नाथ, मेवालाल उमेश कुमार, छेदी लाल, अमृत लाल, हेम चंद्र, सुभाष चंद्र आदि कार्यकर्ता माजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed