{"_id":"692dec64e8508c95a70a86d6","slug":"farmers-express-anger-over-culvert-construction-voice-raised-at-bku-tikaits-mahapanchayat-naini-news-c-417-1-sald1007-1409-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: किसानों में पुलिया निर्माण को लेकर रोष, भाकियू टिकैत की महापंचायत में बुलंद की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: किसानों में पुलिया निर्माण को लेकर रोष, भाकियू टिकैत की महापंचायत में बुलंद की आवाज
Tue, 02 Dec 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में वरुणा नदी पर प्रस्तावित पुलिया को गलत स्थान पर निर्माण कराने की कोशिशों के विरोध में किसानों का आक्रोश खुलकर सामने आया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की महापंचायत मियां का पूरा स्थित यूनियन के केंद्रीय कार्यालय में हुई। इस दौरान किसानों ने पुलिया निर्माण के मुद्दे पर विरोध दर्ज कराया।
किसानों ने कहा कि कटेहरी और खखैचा गांव के सामने वरना नदी पर पुलिया की मांग लंबे समय से होती रही है। आवागमन में हो रही भारी दिक्कतों को देखते हुए शासन ने पुलिया निर्माण का प्रस्ताव भी पास कर दिया है। अब कुछ प्रभावशाली लोग इसे दूसरे स्थान पर निर्माण कराने की कोशिश कर रहे हैं।
इस दौरान अध्यक्षता करते हुए भाकियू टिकैत के मंडल अध्यक्ष लालचंद यादव और जिला अध्यक्ष रमीज नकवी ने किसानों से कहा कि पुलिया का स्थान बदलने का प्रयास ग्रामीणों के साथ सरासर अन्याय है। यदि प्रशासन तुरंत उचित कदम नहीं उठाता, तो यूनियन वरना नदी किनारे धरना देगी। किसानों ने महापंचायत के बाद उपजिलाधिकारी हंडिया को संबोधित ज्ञापन एसओ सरायममरेज को सौंपा। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष रघुनाथ यादव, कमलेश यादव, भोलानाथ प्रजापति, ओमप्रकाश, राम प्रसाद, अर्चना मिश्रा, अवधेश गौतम और सुरेश आदि मौजूद रहे।