{"_id":"696d44c9f2c8c24d2b07d650","slug":"farmers-angry-over-land-acquisition-warn-of-agitation-allahabad-news-c-417-1-nan1011-2746-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: जमीन अधिग्रहण पर किसानों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: जमीन अधिग्रहण पर किसानों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
पीडीए की ओर से कौड़िहार विकासखंड के टिकरी, अकबरपुर गंगागंज, उठगी और दुबरा जगदीशपुर गांव में हजारों एकड़ जमीन अधिग्रहण की योजना है। इसके खिलाफ किसानों ने रविवार को टिकरी गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर बाग में महापंचायत की। किसानों ने कहा कि 80 प्रतिशत आपत्ति दर्ज कराने के बाद भी प्रशासन कार्रवाई से पीछे नहीं हट रहा है। ऐसे में अगर जमीन अधिग्रहण रोका नहीं गया तो आंदोलन किया जाएगा।
टिकरी गांव के प्रधान पप्पू पासी ने कहा कि सरकार किसानों की कीमती जमीन को कौड़ी के भाव खरीदकर उन्हें बर्बाद करने पर तुली है। छोटे किसानों का जीवन खेती पर आधारित है। जमीन छिनने से उनका भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। महापंचायत में रामनारायण पांडेय, महमूदुल हसन, नन्के पाल, आशीष मौर्य, अलाउद्दीन, एडवोकेट केके मौर्य, मोहम्मद अजहर, सगीर अहमद, श्याम नारायण पांडेय, पप्पू पांडेय, रामकृपाल, रामबहादुर मौजूद रहे।