फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Farmers angered by the land acquisition policy, raise their voices at the Mahapanchayat (grand assembly).

Prayagraj News: भूमि अधिग्रहण नीति के खिलफ भड़के किसान, महापंचायत में भरी हुंकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Farmers angered by the land acquisition policy, raise their voices at the Mahapanchayat (grand assembly).
नवाबगंज के टिकरी बाग में आयोजित किसानों की महापंचायत में उपस्थित किसान
आवास विकास परिषद द्वारा प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के विरोध में सोमवार को नवाबगंज के टिकरी गांव में किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के बैनर तले आयोजित महापंचायत में सैकड़ों किसानों ने कहा कि वह अपनी उपजाऊ जमीन किसी भी कीमत पर प्रशासन को नहीं देंगे। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी सुनवाई नहीं हुई तो लखनऊ मुख्यालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

विकासखंड कौड़िहार क्षेत्र के ग्रामसभा टिकरी स्थित बाग में सोमवार को आयोजित महापंचायत का नेतृत्व ग्राम प्रधान पप्पू पासी व सुरेश कुमार ने किया। अकबरपुर उर्फ गंगागंज, टिकरी, मूसेपुर व दुबरा जगदीशपुर गांवों से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और पैदल मार्च करते हुए सैकड़ों किसान पंचायत में शामिल हुए।
विज्ञापन

भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष हरनाम सिंह ने पंचायत स्थल पहुंचे एडीएम सिटी सत्यम मिश्रा को मांग पत्र सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि किसान अन्नदाता हैं। वह अपनी पेट पालने वाली उपजाऊ जमीन को कंक्रीट के जंगल के लिए नहीं देगा। किसानों की समस्या का निदान नहीं हुआ तो संगठन लखनऊ स्थित आवास विकास परिषद के मुख्यालय का अनिश्चितकालीन घेराव करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मंडल अध्यक्ष बब्लू दूबे, श्याम नारायण पांडेय, महेंद्र पांडेय, आशीष मौर्य, पिंटू पांडेय, हरी ओम पांडेय, अलाउद्दीन, विजय यादव, गज्जू मिश्रा, मुन्ना पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed