{"_id":"6519c7b8f779cdd08c0cc914","slug":"farhat-ali-club-and-daulat-hussain-in-title-round-allahabad-news-c-358-1-sald1016-1378-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: फरहत अली क्लब और दौलत हुसैन खिताबी दौर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: फरहत अली क्लब और दौलत हुसैन खिताबी दौर में
विज्ञापन
फरहत अली क्लब ने शिवपुर क्रिकेट अकादमी को चार विकेट और दौलत हुसैन इंटर कॉलेज ने भारतीय क्लब को 14 रन से हराकर 17 वीं यश हॉस्पिटल अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। दौलत हुसैन इंटर कॉलेज मैदान पर रविवार को पहले सेमीफाइनल में शिवपुर क्रिकेट अकादमी ने 22.1 ओवर में 91 रन (रुद्रांश सिंह 36, रोहित पटेल 22, सक्षम वर्मा 3/17, पीयूष यादव, अर्णव अग्रवाल व आयुष्मान दो-दो विकेट) बनाए। जवाब में फरहत अली क्लब ने 21.4 ओवर में छह विकेट खोकर 92 रन (रामिश हैदर 53 नाबाद, रोहित पटेल 3/17) बना लिए।
वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में दौलत हुसैन कॉलेज ने 20.1 ओवर में 53 रन (कोई बल्लेबाज दो अंक में नहीं, प्रतीक पाल 3/08, आकर्षक गुप्ता 2/03) बनाए। जवाब में भारतीय क्लब की टीम 16 ओवर में 39 रन (कोई बल्लेबाज दो अंक में नहीं, मो. हमदान 3/02, अजान 3/07, अब्दुल वेज 2/08) पर ही ढेर हो गई। आयोजन सचिव परवेज आलम के अनुसार फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा। पूर्व रणजी क्रिकेटर असद कासिम बतौर मुख्य अतिथि और पूर्व रणजी क्रिकेटर जावेद खान बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।