{"_id":"5715279a4f1c1bae358b496f","slug":"farah-will-also-look-into-the-mind-of-a-woman-under-the-pretext-of-nirbhaya-naini","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्भया के बहाने नारी मन की पड़ताल करेंगीं नैनी की फराह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्भया के बहाने नारी मन की पड़ताल करेंगीं नैनी की फराह
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 19 Apr 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
फराह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्भया कांड के बहाने भारतीय समाज और आयरलैंड में महिलाओं की स्थिति को लेकर नैनी की फराह सिद्दीकी मतीन किताब लिख रही हैं। इसमें भारतीय समाज में महिलाओं पर अत्याचार, शोषण, उनके अधिकारों के हनन के साथ ही महिला समानता, सुरक्षा और महिला हितों से जुड़े मुद्दे शामिल होंगे। इसे वह आंकड़ों और तथ्यों के साथ प्रस्तुत करेंगी। निर्भया को समर्पित फराह की यह किताब जुलाई-अगस्त तक पाठकों के बीच होगी।
फराह की अब तक 15 किताबें आ चुकी हैं। 2014 में ‘द बिल्स ऑफ सोलित्युद’ और 2015 में ‘लाईक आई बोर्न इन वीनस’ प्रकाशित हुई जिसे काफी पसंद किया गया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पीएचडी करने वाली फराह को 2014 में सन्मति पब्लिशर्स की ओर से बेस्ट डेब्यू पोएट के अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। फराह का कहना है कि आज महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जागरूक होना होगा।
जब तक वह जागरूक नहीं होंगी, उनकी स्थिति में सुधार नहीं आएगा। पुरुषों को भी महिलाओं के लिए अपनी सोच बदलनी होगी। फिलहाल पति के साथ आयरलैंड में रह रहीं फराह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और ससुराल वालों को देती हैं। बकौल फराह, पति शफीक मतीन ने हमेशा लिखने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। महिला मुद्दों पर लेखन जारी रहेगा।