{"_id":"6acbfe68213e832e02086a99","slug":"family-sleeping-on-a-cot-leopard-passed-right-by-allahabad-news-c-417-1-sald1007-10231-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: चारपाई पर सो रहा था परिवार, बगल से गुजर गया तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: चारपाई पर सो रहा था परिवार, बगल से गुजर गया तेंदुआ
Mon, 12 Oct 2026 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
बरौत में सो रहे ग्रामीण के पास से गुजरता तेंदुआ स्रोत : वीडियो ग्रैब
हंडिया तहसील क्षेत्र के टेला गांव की ठकुरान बस्ती में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। शुक्रवार रात एक ग्रामीण के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ कैद होने का दावा किया गया। इसके अगले दिन भी तेंदुआ दिखाई देने की बात ग्रामीणों ने कही। इसके बावजूद अब तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आ सका है।
टेला गांव निवासी बाबा सिंह के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में रात के समय तेंदुआ दिखाई दे रहा है। फुटेज सामने आने के बाद बस्ती के लोगों में भय बढ़ गया। ग्रामीणों को बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा की चिंता सता रही है।
सूचना पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची और मौके पर जांच-पड़ताल की। ग्रामीणों का आरोप है कि टीम कुछ देर बाद वापस लौट गई, लेकिन तेंदुए को पकड़ने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। तेंदुआ अभी भी आसपास के क्षेत्र में होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
बाबा सिंह ने जिलाधिकारी प्रयागराज को प्रार्थना पत्र देकर वन विभाग की विशेषज्ञ टीम भेजकर तेंदुए की तलाश और सुरक्षित रेस्क्यू कराने की मांग की है। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज को तेंदुए की मौजूदगी का साक्ष्य बताते हुए ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ दो दिनों में दिखाई दे चुका है। इसके बावजूद उसके पकड़े नहीं जाने से लोगों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने की मांग की है।