फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   families suffering from hunger are waitin for the kinnar arena

भूख से तड़पते परिवारों को किन्नरों का सहारा

Sat, 28 Mar 2020 11:30 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
families suffering from hunger are waitin for the kinnar arena
ヤगरीबों को राशन बांटते किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर टीना मां ヤ - फोटो : CITY DESK
किन्नर अखाड़े की ओर से शनिवार को लॉक डाउन में भूख से जूझ रहे लोगों के लिए अनाज का वितरण किया गया। महामंडेश्वर टीना मां ने खुुद लोगों को चावल और आटा उपलब्ध कराया, ताकि गरीब परिवारों के लोग इस संकट की घड़ी से उबर सकें।
विज्ञापन

नया बैरहना स्थित अखाड़े के कार्यालय के बाहर कोरोना वायरस के संक्रमण के डर से लॉक डाउन के बीच परेशान गरीब जनता की मदद के लिए राशन का वितरण किया गया। अखाड़े की महामंडलेश्वर टीना मां ने पांच कुंतल चावल, पांच कुंतल आटा का वितरण किया। इस दौरान 24 ऐसे परिवार मिले, जिनके घरों में अनाज का एक दाना नहीं था। वह लोग आसपास के मददगार लोगों पर या फिर संस्थाओं पर ही आश्रित थे। इन परिवारों को किन्नर अखाड़ा की ओर से पूरे लॉक डाउन तक भोजन कराने की घोषणा की गई। इस मुसीबत की घड़ी में गरीबों की मदद के लिए किन्नर समाज की इस पह को लोग सराह रहे हैं। इस मौके पर समर्पित ट्रस्ट के नाजिम अंसारी, समाजसेवी दिवाकर सिंह, ब्रजेश पटेल व बच्चा गुप्ता के अलावा किन्नर समाज से अंजली, शिवानी, शोभा, रानी, रूपा,राजकुमारी उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed