फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Falling graph: Only 58 people were infected in 24 hours

गिर रहा ग्राफ: 24 घंटों में 58 लोग ही संक्रमित मिले 

Thu, 03 Dec 2020 12:51 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 03 Dec 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Falling graph: Only 58 people were infected in 24 hours
प्रयागराज कोरोना अपडेट - फोटो : prayagraj

कोरोना संक्रमण का गिरता ग्राफ एक बार फिर राहत दे रहा है। बुधवार को कोविड संक्रमित मरीजों का ग्राफ एक पखवारे पहले की स्थिति में आ गया है। 24 घंटे में सिर्फ 58 पॉजिटिव मरीज मिले। इससे पहले नौ नवंबर को संक्रमितों का आंकड़ा यही था। संक्रमितों से ज्यादा 78 लोगों ने कोरोना को मात दी। सक्रिय मरीजों की संख्या 784 पर आ गई है। उपचार के दौरान एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई। 

विज्ञापन



नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक बुधवार को संक्रमितों में एसआएन कोविड अस्पताल के तीन डॉक्टर हैं। एक डॉक्टर मेडिसिन विभाग जबकि, दूसरा इसी विभाग का जूनियर है। तीसरे चिकित्सक कोविड ड्यूटी पर थे। एनेस्थिसिया विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर भी संक्रमित हुए हैं। नोडल अधिकारी के मुताबिक अब तक संक्रमितों की संख्या 26743 हो गई है। वहीं स्वस्थ होने वालों का प्रतिशत भी बढ़ा है।
विज्ञापन



कोरोना को मात देने वालों की संख्या 25616 हो गई है। एसआरएन एल थ्री हॉस्पिटल में 47, बेली में 20 तथा यूनाइटेड मेडिसिटी में 21 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। जिले में बुधवार को एक मरीज की मौत के साथ कोविड संक्रमण से मरने वालों की संख्या 345 हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नगर आयुक्त के दो निजी सहायक संक्रमित

नगर निगम में नगर आयुक्त कार्यालय में तैनात दो निजी सहायक कोरोना संक्रमित हुए हैं। इनमें एक हैलट अस्पताल कानपुर के कोविड आईसीयू में भर्ती हैं। वहीं विकास भवन के डीपीओ कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक, एक्सिस बैंक करेली शाखा के सहायक प्रबंधक, सीआरपीएफ के एक कांस्टेबल समेत अन्य लोगों को कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed