फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fake service book made to grab ex-gratia amount of 50 lakhs, FIR on five including daughter-in-law

फर्जीवाड़ा : 50 लाख की अनुग्रह राशि हड़पने के लिए बनवाई फर्जी सर्विस बुक, बहू समेत पांच पर एफआईआर

Thu, 31 Mar 2022 12:46 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 31 Mar 2022 12:46 AM IST
सार

छोटा बघाड़ा के रहने वाले मिठाई लाल सहकारी बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। उनके बेटे शेर बहादुर शंकरगढ़ नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी थे। शेर बहादुर की 2020 में कोरोना से मौत हो गई। मौत के बाद पत्नी प्रियंका को नगर पंचायत में नौकरी मिल गई।

विज्ञापन
Fake service book made to grab ex-gratia amount of 50 lakhs, FIR on five including daughter-in-law
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शंकरगढ़ के पूर्व अधिशासी अधिकारी शेर बहादुर की कोरोना से मौत के बाद फर्जी सर्विस बुक बनाकर उनकी पत्नी को 100 प्रतिशत की नामिनी बना दिया गया। इस बात की जानकारी आरटीई से हुई तो उनके पिता ने बहू समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। पूरा विवाद 50 लाख की अनुग्रह राशि से जुड़ा हुआ है। 

विज्ञापन



छोटा बघाड़ा के रहने वाले मिठाई लाल सहकारी बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। उनके बेटे शेर बहादुर शंकरगढ़ नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी थे। शेर बहादुर की 2020 में कोरोना से मौत हो गई। मौत के बाद पत्नी प्रियंका को नगर पंचायत में नौकरी मिल गई। कोरोना से मौत पर शासन ने 50 लाख की अनुग्रह राशि दी तो घर में विवाद खड़ा हो गया।
विज्ञापन



मिठाई लाल का आरोप था कि बहू नौकरी पाने के बाद न तो उनकी देखरेख कर रही थी न ही उनकी पत्नी का। उन्होंने डीएम से मिलकर 50 लाख की अनुग्रह राशि में उनका हिस्सा अलग देने का आग्रह किया। इस बीच पता चला कि शेर बहादुर की सर्विस बुक में प्रियंका को 100 फीसदी का नामिनी बनाया गया है। उन्होंने आरटीई के माध्यम से इस बात की सत्यता जाननी चाही।
विज्ञापन
विज्ञापन



पता चला कि फर्जी दस्तखत और कूटरचित दस्तावेजों से प्रियंका को 100 फीसदी का नामिनी बना दिया गया है। शेर बहादुर ने अपने जीवित रहते किसी को भी नामिनी नहीं बनाया था। इसी को आधार बनाकर मिठाई लाल ने बहु प्रियंका, राजकुमार, वीरेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, सैफ अली को नामजद करते हुए कर्नलगंज थाने में तहरीर दी। पुलिस ने धोखाधड़ी की तमाम धाराओं के साथ 120-बी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर कर्नलगंज ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed