फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fake product seller busted, FIR lodged against two shopkeepers

Prayagraj News: नकली उत्पाद बेचने का भंडाफोड़, दो दुकानदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Thu, 30 Apr 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 30 Apr 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Fake product seller busted, FIR lodged against two shopkeepers
ईआईपीआर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की टीम ने पुलिस बल के साथ नकली सामान बेचने वाले दो दुकानों में छापामारा। इस दौरान नकली उत्पाद बेचने का भंडाफोड़ हुआ।
विज्ञापन

अधिकृत अधिकारी पीयूष कुमार व देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में भारी मात्रा में नकली उत्पाद जब्त किए गए। मामले में दुकानदारों के खिलाफ नकली सामान बेचने और काफी राइट एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मंगलवार की देर शाम टीम ने पहले बहरिया के विपिन किराना स्टोर और फिर करनाईपुर के गोदाम में छापामारा। टीम ने यहां से एक किलो के 7 नीले बोरे (25 पैकेट प्रति बोरा), 500 ग्राम के 17 लाल बोरे (30 पैकेट प्रति बोरा) नकली व्हील पाउडर, ईनो के 281 डिब्बे और हारपिक के 5 पीस बरामद हुए। दुकान से नकली माल सप्लाई की जानकारी भी मिली।
विज्ञापन

इसके बाद बहरिया बाजार में विजय किराना स्टोर के गोदाम की तलाशी में एक किलो के 5 नीले बोरे (25 पैकेट प्रति बोरा), 500 ग्राम के 5 लाल बोरे (30 पैकेट प्रति बोरा) नकली केवी कूईक के 476 पीस तथा ईनो के 71 डिब्बे कुल 426 पीस मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी के प्रतिनिधियों ने दोनों दुकानदारों के खिलाफ बहरिया थाने में कॉपीराइट एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष बहरिया मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच में जो सही होगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed