Prayagraj : बिहार में बन रहे जाली डाक टिकट, प्रयागराज में हो रही सप्लाई, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार
तीनों को बुधवार सुबह 10 बजे के करीब पकड़ा गया। इनके कब्जे से बड़े पैमाने पर डाक टिकट बरामद हुए। थाने लाकर पूछताछ की गई तो पता चला कि बरामद डाक टिकट नकली हैं और आरोपी गिरोह के सदस्य हैं। बताया कि वह कई सालों से इस काम में लगे हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धूमनगंज पुलिस ने जाली डाक टिकट बेचने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 29,100 टिकट बरामद हुए हैं। आरोपी जाली टिकट बिहार के भागलपुर से लाते थे और प्रयागराज समेत लखनऊ ,जौनपुर, प्रतापगढ़ में बेचते थे। इस गिरोह की सरगना बिहार की एक महिला है, जिसकी तलाश की जा रही है।
तीनों को बुधवार सुबह 10 बजे के करीब पकड़ा गया। इनके कब्जे से बड़े पैमाने पर डाक टिकट बरामद हुए। थाने लाकर पूछताछ की गई तो पता चला कि बरामद डाक टिकट नकली हैं और आरोपी गिरोह के सदस्य हैं। बताया कि वह कई सालों से इस काम में लगे हुए हैं।
वह बिहार के भागलपुर से टिकट लाकर प्रयागराज समेत अन्य जिलों में सप्लाई करते थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने यह भी बताया कि जाली डाक टिकट उन्हें आधे दामों में मिल जाते थे। जिसे वह खरीद मूल्य से ज्यादा पर स्टाम्प वेंडरों को सप्लाई करते थे।
कौन-कौन से वेंडरों को टिकट दिए जाते थे, इसकी जानकारी अभी तक पुलिस आरोपियों से नहीं निकलवा पाई है। धूमनगंज थाना प्रभारी वैभव सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट की अनुमति से जेल भेज दिया गया है। उनके कब्जे से नकली रसीदी टिकट के साथ ही रेलवे टिकट, चार मोबाइल व पैन कार्ड बरामद हुआ है।
कुल 70 हजार रुपये मूल्य के टिकट
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों से बरामद डाक टिकट पांच व 10 रुपये मूल्य के हैं। इनमें 10 रुपये वाले टिकट के 50 बंडल (प्रत्येक में 100) व पांच रुपये के टिकट के 40 बंडल बरामद हुए हैं। इनका मूल्य क्रमश: 50 हजार व 20 हजार है। आरोपी इसे 35 हजार में खरीदकर लाते थे।
टिकट देने आया था एक आरोपी
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में इमरोज आलम निवासी ग्राम बरहपुरा थाना ईशाक चक जिला भागलपुर, रईसा पत्नी खुर्शीद निवासी इस्माइलपुर देवीगंज थाना कड़ाधाम कौशाम्बी और सबरीन पत्नी हसीन अहमद निवासी नीमसराय धूमनगंज शामिल हैं। रईसा वर्तमान में नीमसराय में ही रहती है। दोनों गिरोह की भागलपुर, बिहार निवासी सरगना की रिश्तेदार हैं। पुलिस का यह भी कहना है कि आरोपी इमरोज के कब्जे से एक बैग मिला है और इसी बैग में जाली डाक टिकट रखे थे। वह टिकट की सप्लाई देने ही आया था और तभी उसे दबोचा गया। उसके पास से भागलपुर से प्रयागराज तक का टिकट भी मिला है।