फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fake notes of Rs 2,000 each reached RBI treasury

Prayagraj News: आरबीआई के खजाने में पहुंचे दो-दो हजार के जाली नोट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Fake notes of Rs 2,000 each reached RBI treasury
इंडियन बैंक प्रयागराज से कानपुर के खजाने में दो-दो हजार के जाली नोट पहुंचने का मामला सामने आया है। इस मामले में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के आईपीएस गहलाैत, प्रबंधक दावा निगम ने सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस काे दी तहरीर में बैंक अधिकारी आईपीएस गहलाैत ने बताया कि मार्च 2024 को कानपुर आरबीआई में दो-दो हजार के छह नोट (12 हजार) जाली पाए गए हैं। इनको प्रयागराज इंडियन बैंक की तरफ से जमा करवाया गया है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कर्नलगंज थाने में कुछ दिन पहले भी इसी तरह का मामला सामने आया था। आरबीआई के खजाने में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जमा कराए गए दो-दो हजार के पांच नोट जाली मिले थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed