{"_id":"5f441bb924145267983eefcd","slug":"fake-email-id-created-in-the-name-of-vc-lawsuit","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलपति के नाम से बनाई फर्जी ईमेल आईडी, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलपति के नाम से बनाई फर्जी ईमेल आईडी, मुकदमा
Tue, 25 Aug 2020 01:27 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 25 Aug 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के कुलपति की फर्जी ईमेल आईडी बनाकर किसी ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों को मैसेज भेज दिया, जिसमें किसी फॉर्म को भरने की बात कही गई थी। मामले में चीफ प्रॉक्टर प्रो. आरके उपाध्याय की ओर से दी गई तहरीर पर कर्नलगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
किसी ने इविवि के कुलपति प्रो. आरआर तिवारी के नाम से फर्जी ईमेल आईडी बनाई और फिर इसी ईमेल आईडी से कई शिक्षकों को मैसेज भेज दिया गया। मैसेज तीन बार भेजा गया। उसमें कोई लिंक भी दिया गया था और कहा गया था कि इस लिंक को खोलकर फॉर्म को भरना है। कुछ शिक्षकों ने जब कुलपति को फोन कर इस बारे में पूछा तो उन्होंने ऐसे किसी भी तरह का ईमेल भेजने से इनकार किया।
कुलपति ने चीफ प्रॉक्टर को भी इसकी सूचना दी। इससे स्पष्ट हो गया कि किसी ने कुलपति के नाम से फर्जी ईमेल आईडी बनाई थी। चीफ प्रॉक्टर प्रो. आरके उपाध्याय से इस मामले में कर्नलगंज थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। चीफ प्रॉक्टर ने बताया कि कुलपति के नाम से फर्जी ईमेल आईडी बनाए जाने की शिकायत कुछ दिनों पहले मिली थी और उन्होंने एफआईआर दज कराने के लिए तहरीर दी थी।