फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   fake doctors operate on woman, die of excessive bleeding

Prayagraj :  झोलाछाप डॉक्टरों ने किया महिला का ऑपरेशन, ज्यादा खून बहने से मौत

Mon, 25 Oct 2021 11:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 25 Oct 2021 11:50 PM IST
सार

घर वालों का आरोप, पूरा पेट फाड़ दिया था, मौत के बाद संचालक अस्पताल बंद कर हुआ फरार, परिजनों ने शव रख कोरांव चौराहे पर किया चक्का जाम।

विज्ञापन
fake doctors operate on woman, die of excessive bleeding
क्राइम सीन - फोटो : social media

विस्तार

कोरांव बाजार के पथरताल रोड पर झोलाछाप डाक्टरों ने किरण नाम की महिला का ऑपरेशन कर दिया। किरण को पेट दर्द की शिकायत थी। घरवालों ने उसे कोरांव के एक अस्पताल में में भर्ती कराया था। ऑपरेशन के किरण की हालत बिगड़ने लगी तो अस्पताल संचालक उसे लेकर शहर भागे लेकिन यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने झोलाछाप डॉक्टरों पर हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर में किडनी समेत कई अंग निकालने के भी आरोप लगाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


रीवा के हनुमना गौतमान निवासी बैजनाथ की पत्नी किरण (35) को पेट दर्द था। रविवार की सुबह परिजनों ने पास के ही रहने वाले झोलाझाप आशीष पटेल को दिखाया। कोरांव के तरांव गांव का रहने वाला आशीष हनुमना में क्लीनिक चलाता है। किरण को दोपहर तक कोई आराम नहीं मिला और दर्द बढ़ता गया। उसकी सलाह पर परिजन किरण को कोरांव के हरिओम मेडिकेयर अस्पताल ले आए। अस्पताल में परिवार वालों से छह हजार रुपये जमा कराए गए। रात में ही किरण का ऑपरेशन किया गया। 
विज्ञापन


झोलाछाप डॉक्टरों ने उसका पेट ज्यादा फाड़ दिया, जिससे रक्तस्राव होने लगा। जब किरण की हालत ज्यादा गंभीर हुई तो अस्पताल संचालक उसे लेकर शहर निकले। यहां डॉक्टरों ने किरण को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद झोलाछाप शव को प्राइवेट वाहन से उसके घर छोड़ आए। किरण का शव देखकर घर के लोग भड़क गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने झोलाछाप डॉक्टरों पर गलत ऑपरेशन करने का आरोप लगाया। यह भी कहा कि किरण की किडनी समेत कई अंग निकाल लिए गए। उन्होंने कोरांव में किरण का शव रखकर चक्काजाम कर दिया। कोरांव थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिली है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार की कार्रवाई की जाएगी।


शिकायत पर कुछ दिन के लिए बंद हुआ था अस्पताल
कोरांव। कोरांव के हरिओम मेडिकेयर के संचालकों के खिलाफ कुछ समय पहले सीएचसी अधीक्षक तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से की गई थी। अस्पताल कुछ दिनों के लिए बंद भी हुआ था लेकिन बाद में फिर खोल दिया गया। बताते हैं कि अस्पताल का रजिस्ट्रेशन भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed