फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fake Currency Factory: Used to make fake notes of Rs 100 for two rupees, used to buy paper at wholesale rates

Fake Currency Factory : दो रुपये में तैयार करते थे 100 रुपये का जाली नोट, थोक के भाव से खरीदकर लाते थे कागज

Fri, 30 Aug 2024 11:07 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 30 Aug 2024 11:07 AM IST
सार

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी नोट छापने के लिए कागज ए-फोर साइज के अच्छे कागज का इस्तेमाल करते थे। हल्के क्रीम रंग का यह कागज अन्य कागजों के मुकाबले कम फटता है। इसे किसी भी स्टेशनरी की दुकान से खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Fake Currency Factory: Used to make fake notes of Rs 100 for two rupees, used to buy paper at wholesale rates
बरामद नकली नोट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मदरसे में नकली नोट छापने के मामले में पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। आरोपियों ने बताया कि 100 रुपये का नोट बनाने में मात्र दो रुपये का खर्च आता था। इसके लिए थोक भाव सामग्री खरीदकर लाते थे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के लिए आरोपियों को ओडिशा ले जाया सकता है।

विज्ञापन


पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी नोट छापने के लिए कागज ए-फोर साइज के अच्छे कागज का इस्तेमाल करते थे। हल्के क्रीम रंग का यह कागज अन्य कागजों के मुकाबले कम फटता है। इसे किसी भी स्टेशनरी की दुकान से खरीदा जा सकता है। थोक भाव से खरीदने के कारण यह काफी सस्ता मिलता था।
विज्ञापन


एक रुपये से भी कम कीमत पर एक ए-4 साइज का पेपर मिलता था। नोट को काटने के लिए कटर ब्लेड का इस्तेमाल करते थे। आरोपी नोटों के साइज के कई टुकड़े निकाल लेते थे। किसी कागज से दो तो किसी तीन नोटों के साइज निकल आते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक के एवज में देते थे तीन नोट

आरोपी कमाई में तेजी से इजाफा करने के लिए एक के एवज में तीन नोट देते थे। ऐसे में वह हर तीन नोट पर लगभग छह रुपये खर्च करके 94 रुपये कमा लेते थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी नोट छापने के लिए दिन-रात काम करते थे। गिरोह में इनके अलावा और कौन-कौन शामिल है पुलिस इसकी तफ्तीश में जुटी हुई है।

इस तरह सस्ते में नोट बनाते थे आरोपी

सौ रुपये का नोट बनाने के लिए आरोपी दो कटर ब्लेड, एक कैंची, प्रिंटर, लैपटॉप, सीधा काटने के लिए दो स्केल (पटरी), हरा टेप और कागज के बंडल इस्तेमाल करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed