फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fake certificate in public service commission recruitment, four nominated

लोक सेवा आयोग भर्ती में लगाया फर्जी प्रमाणपत्र, चार नामजद

Wed, 20 Jan 2021 01:10 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 20 Jan 2021 01:10 AM IST
सार

इन पर हुई एफआईआर
  • अजय कुमार गौतम निवासी बलरामपुर, राजे सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर 
  • अलका सिंह निवासी गंगा सेक्टर त्रिवेणीपुर, झूंसी प्रयागराज
  • कुमार गौरव निवासी विभूति खंड लखनऊ 
  • कल्पना चौधरी निवासी दुल्लहपुर शंकर सिंह, गाजीपुर

विज्ञापन
Fake certificate in public service commission recruitment, four nominated
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

 उप्र लोक सेवा आयोग की सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती में चयनित होने के लिए फर्जी प्रमाणपत्र लगाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार अभ्यर्थियों ने अपने आवेदन मेें पीजीडीसीए का जाली प्रमाणपत्र लगाया। जांच के बाद आयोग की ओर से सिविल लाइंस थाने में चारों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट अनुभाग अधिकारी एसपी सिंह की तहरीर पर लिखी गई है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि सहायक सांख्यिकी अधिकारी के 93 पदों पर चयन के लिए 2015 में भर्ती निकाली गई थी। जुलाई 2020 में पूर्व में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों से पुन: अनिवार्य अर्हता संबंधी प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने को कहा गया।
विज्ञापन


इस दौरान चार ऐसे अभ्यर्थी मिले जिनके प्रथम एवं द्वितीय आवेदन में अनिवार्य कंप्यूटर अर्हता के संबंध में लगाए गए प्रमाणपत्र अलग-अलग थे। प्रथम आवेदन में इनकी ओर से पंजीकृत सोसाइटी के कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्रों से जारी और दूसरे आवेदन में महामाया टेक्रिकल यूनिवर्सिटी गौतमबुद्ध नगर से जारी पीजीडीसीए प्रमाणपत्र लगाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में खुला मामला

अलग-अलग प्रमाणपत्र प्रस्तुत किए जाने पर उक्त अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र की जांच एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी लखनऊ से कराई गई। जिस पर कुलसचिव की ओर से आख्या दी गई कि महामाया टेक्रिकल यूनिवर्सिटी का विलय एपीजे अब्दुल कलाम टेक्रिकल यूनिवर्सिटी में हो गया है। साथ ही यह भी बताया गया कि चारों अभ्यर्थियों की ओर से प्रस्तुत प्रमाणपत्र उक्त संस्थान से जारी नहीं किया गया है। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों अभ्यर्थियों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed