फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fake Ayushman card racket linked to two states and nine districts

Prayagraj News: जाली आयुष्मान कार्ड रैकेट के दो राज्यों, नौ जनपदों से जुड़े तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Fake Ayushman card racket linked to two states and nine districts
नवाबगंज में जाली आयुष्मान कार्ड बनाने वाले गिरोह के तार दो राज्यों व आठ जनपदों से जुड़े होने का खुलासा हुआ है। प्रयागराज, प्रतापगढ़, रायबरेली के अलावा इसमें कौशाम्बी, फतेहपुर, लखनऊ, अमेठी, उन्नाव व सुल्तानपुर शामिल हैं। मामले की विवेचना के दौरान यह बात सामने आई है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरोह के अब तक आठ सदस्यों के नाम सामने आ चुके हैं। इनमें से प्रयागराज के नवाबगंज निवासी अमित पांडेय व सोरांव निवासी बृजभुवन पटेल जेल भेजे जा चुके हैं। इसके अलावा अमित के मामा के बेटे संदीप पांडेय और बिहार के पटना निवासी सुनित मंडल का नाम सामने आया है। वहीं, चार एजेंटों के नाम भी सामने आए हैं।
विज्ञापन

इनमें शामिल प्रतापगढ़ के भोला श्रीवास्तव व शिवम त्रिपाठी के बारे में पता चला है कि वह अमेठी व सुल्तानपुर जिले में भी लिंक रखते थे और वहां के भी कुछ अपात्रों का संपर्क अमित से कराया था। रायबरेली का राना सिंह लखनऊ व उन्नाव तक के अपात्रों के संपर्क में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह फाफामऊ स्थित निजी अस्पताल का कर्मचारी राहुल गुप्ता कौशाम्बी व फतेहपुर के कुछ अस्पतालों में काम करने वाले स्टाफ के संपर्क में था। वहां से ही वह जाली आयुष्मान कार्ड बनवाने की मंशा रखने वालों को लाता था।
यह जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। साथ ही आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी है। अफसरों का कहना है कि फिलहाल पूरा जोर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर है। उनसे पूछताछ के बाद ही पूरे कनेक्शन का खुलासा होगा।


------------
सुनित के बारे में जुटाई जा रही जानकारी
पुलिस इस गिरोह के सरगना सुनित के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है। अमित ने बयान दिया है कि वह फेसबुक के जरिये सुनित के संपर्क में आया था। वह ऑनलाइन उसे अपात्रों के दस्तावेज भेजता था और फिर वह उसे व्हाट्सएप, ईमेल के जरिये जाली आयुष्मान कार्ड बनाकर भेज देता था। उसके फेसबुक अकाउंट को भी पुलिस खंगाल रही है।

------------
अब तक की कार्रवाई
गिरफ्तार- अमित पांडेय, बृजभुवन पटेल।
फरार- संदीप पांडेय, सुनित मंडल, राना सिंह, राहुल गुप्ता, भोला श्रीवास्तव, शिवम त्रिपाठी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed