{"_id":"6a402d7206b825b3d30191fa","slug":"fair-price-shop-dealers-protest-over-demands-including-an-increase-in-commission-allahabad-news-c-417-1-sald1007-7577-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: लाभांश बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर कोटेदारों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: लाभांश बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर कोटेदारों का प्रदर्शन
विज्ञापन
बढ़ती महंगाई और कम लाभांश से नाराज कोटेदारों ने शनिवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के बैनर तले जुटे कोटेदारों ने नारेबाजी करते हुए सीएम योगी को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार राकेश कुमार यादव को सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान कोटेदारों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उन्हें अन्य राज्यों की तुलना में बेहद कम लाभांश मिल रहा है। बढ़ती महंगाई, परिवहन व्यय और राशन वितरण से जुड़े अन्य व्यवस्थागत खर्चों के कारण मौजूदा लाभांश में परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है।
कोटेदारों ने सरकार से न्यूनतम आय की गारंटी सुनिश्चित करने, लाभांश में बढ़ोतरी करने व राशन वितरण व्यवस्था में आ रही तकनीकी एवं प्रशासनिक समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो 28 जुलाई को विधानसभा तक पैदल मार्च निकालकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गणेश प्रसाद द्विवेदी, मो. आमिर, रामकैलाश, अशोक कुमार, विश्राम, शिवधर दूबे, नसरीन बेगम, सुरेशचंद्र, कमलाशंकर, रामलाल सरोज मौजूद रहे।