फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fair authority organized mass banquet, encouraged cleanliness friends

Mahakumbh : मेला प्राधिकरण ने आयोजित किया सामूहिक भोज, स्वच्छता मित्रों का किया उत्साहवर्धन

Fri, 03 Jan 2025 07:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 Jan 2025 07:14 PM IST
सार

सीएम योगी ने अपने पिछले प्रयागराज दौरे पर समीक्षा बैठक में कहा था कि स्वच्छता महाकुंभ की पहचान है। स्वच्छ-महाकुंभ अभियान को सफल बनाने के लिए न केवल स्वच्छता के अच्छे से अच्छे इंतजाम करने होंगे, बल्कि मेले में कार्यरत स्वच्छता मित्रों और उनके परिवार का भी पूरा ध्यान रखना होगा।

विज्ञापन
Fair authority organized mass banquet, encouraged cleanliness friends
महाकुंभ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शुक्रवार को महाकुंभ मेला क्षेत्र में संगम तट के समीप नववर्ष के उपलक्ष्य में स्वच्छता मित्रों के लिए सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। जिसमें मेला की विशेष कार्याधिकारी आकांक्षा राणा समेत, स्वच्छता और सैनिटेशन विभाग के अधिकारी, कर्मचारीगण व सेक्टर मजिस्ट्रेट ने सामूहिक भोज कर स्वच्छताकर्मियों का उत्साहवर्धन किया और स्वच्छ महाकुंभ के सीएम योगी के संकल्प को सफल बनाने का प्रण भी लिया। 

विज्ञापन


सभी सेक्टरों में होगा स्वच्छता मित्र सामूहिक भोज का आयोजन 

सीएम योगी ने अपने पिछले प्रयागराज दौरे पर समीक्षा बैठक में कहा था कि स्वच्छता महाकुंभ की पहचान है। स्वच्छ-महाकुंभ अभियान को सफल बनाने के लिए न केवल स्वच्छता के अच्छे से अच्छे इंतजाम करने होंगे, बल्कि मेले में कार्यरत स्वच्छता मित्रों और उनके परिवार का भी पूरा ध्यान रखना होगा। सीएम योगी के दिशानिर्देशों के मुताबिक मेला प्राधिकरण महाकुंभ में 1.5 लाख शौचालयों के निर्माण के साथ सफाई के आधुनिक उपकरणों का भी प्रयोग कर रहा है। साथ ही लगभग 15 हजार स्वच्छता मित्रों और 2 हजार गंगा सेवादूतों की नियुक्ति की जा रही है।
विज्ञापन


स्वच्छता मित्रों के रहने के लिए हर सेक्टर में सैनिटेशन कॉलोनी और उनके बच्चों के लिये विद्याकुंभ स्कूल और आंगबाड़ी भी बनाई जा रही हैं। इसी दिशा में मेला विशेष कार्यकारी अधिकारी आकांक्षा राणा ने स्वच्छता मित्रों के लिए नववर्ष के उपलक्ष्य में सामूहिक भोज का आयोजन किया। सामूहिक भोज का आयोजन संगम तट के पास सेक्टर-3 और सेक्टर-4 में किया गया था। आने वाले दिनों में बाकी के सभी सेक्टरों में उनके सेक्टर मजिस्ट्रेट इसी तरह के सामूहिक भोज का आयोजन करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सहभागिता बढ़ाने के लिये स्वच्छता मित्रों के साथ सामूहिक भोज    

स्वच्छता मित्र सामूहिक भोज कार्यक्रम में शामिल रहीं मेला की विशेष कार्यकार्याधिकारी आकांक्षा राणा ने कहा कि इस सामूहिक भोज के आयोजन का उद्देश्य स्वच्छता मित्रों का नववर्ष में स्वागत करना, साथ ही उनमें सामूहिकता और अपनत्व का भाव पैदा करना है। हम ये बताना चाहते हैं कि वो भी मेला परिवार का हिस्सा हैं, बिना उनके ये आयोजन सफल नहीं हो सकता। ये सामूहिक भोज उसी दिशा में एक टीम बिल्डिंग एक्सरसाइज़ है। सामूहिक भोज कार्यक्रम में विशेष कार्यधिकारी के साथ सैनिटेशन विभाग के आनंद सिंह और सेक्टर-3 और 4 के सेक्टर मजिस्ट्रेट विनय मिश्रा और संजीव उपाध्याय भी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed