फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Failed to pass the matriculation examination implicated

फेल को पास करने से फंसा दसवीं का परीक्षाफल

Thu, 26 May 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 26 May 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Failed to pass the matriculation examination implicated
CBSE
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से जुड़े स्कूलों की ओर से सतत एवं समग्र मूल्यांकन (सीसीई) के अंकों में हेरफेर करने के कारण दसवीं का रिजल्ट जारी करने में देरी हो रही है। स्कूलों की ओर से नौवीं में फेल छात्रों के अंकों में गड़बड़ी करके उन्हें पास करके उन्हें भी दसवीं की परीक्षा में शामिल करके उनका रिकार्ड बोर्ड के पास भेज दिया गया। स्कूलों की इसी हेराफेरी के कारण रिजल्ट में देरी हो रही है। बोर्ड के पास पहले से इन छात्रों का रिकार्ड मौजूद होने के कारण स्कूलों की गड़बड़ी पकड़ में आ गई। सबसे अधिक गड़बड़ी स्कूल बेस्ड परीक्षाथिर्यों के रिकार्ड में पकड़ में आई है।
विज्ञापन


सीबीएसई ने छात्रों में क्रियात्मक गतिविधियों के विकास पर जोर देने के लिए 2009-10 में सतत एवं समग्र मूल्यांकन (सीसीई) लागू किया था। इस पद्धति में छठीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों को फरमेटिव असेसमेंट एवं समेटिव असेसमेंट परीक्षा देनी होती है। इन दोनों परीक्षाओं में विद्यार्थी को कम से कम 25 फीसदी अंक पाना अनिवार्य होता है। स्कूलों को हर परीक्षा के बाद छात्रों का रिकार्ड सीबीएसई को भेजना होता है। ऐसे में कोई भी स्कूल बिना बोर्ड की अनुमति के विद्यार्थी के अंक में बदलाव अथवा दोबारा परीक्षा में शामिल नहीं करवा सकता।
विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से सीसीई के तहत भेजे गए अंक की हर स्तर पर जांच की व्यवस्था होने के बाद भी नौवीं एवं दसवीं में होने वाली स्कूल स्तर की परीक्षा में फेल होने के बाद भी ऐसे छात्रों को दसवीं की फाइनल परीक्षा में शामिल कर दिया। गड़बड़ी पकड़ में आने के बाद क्षेत्रीय कार्यालयों मेंपरिणाम की जांच के बाद स्कूलों की गड़बड़ी सामने आई। बोर्ड ने ऐसे परीक्षार्थियों का रिजल्ट रोकने के साथ स्कूलों पर कार्रवाई का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से दसवीं के रिजल्ट को लेकर संशय बना हुआ है। बोर्ड की ओर से अभी तक दसवीं के रिजल्ट को लेकर कोई अधिकारिक सूचना नहीं जारी होने से परीक्षार्थियों में संशय बना हुआ है। सीबीएसई के अधिकारियों ने पहले 26 मई को रिजल्ट घोषित करने की बात कही थी। सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी पीयूष कुमार शर्मा ने बताया कि रिजल्ट 27 अथवा 28 मई को घोषित किया जा सकता है। अभी बोर्ड की ओर से अंतिम रूप से तिथि घोषित नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed