{"_id":"6513f2c4fbb84622840fd047","slug":"facebook-id-of-deputy-cm-keshav-prasad-maurya-s-son-yogesh-hacked-objectionable-post-posted-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश का फेसबुक आईडी हैक, डाली गई आपत्तिजनक पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश का फेसबुक आईडी हैक, डाली गई आपत्तिजनक पोस्ट
Wed, 27 Sep 2023 02:45 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 27 Sep 2023 02:45 PM IST
सार
एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में योगेश ने कहा है कि उनकी फेसबुक पेज की आईडी अराजकतत्वों ने हैक कर ली है। कल रात्रि 12.15 बजे उनके फेसबुक पेज पर आपत्तिजनक पोस्ट देखी गई। इसके बाद उन्हें अपने सोशलमीडिया पेज के हैक होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
योगेश मौर्य।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश मौर्य की फेसबुक पेज आईडी को हैक कर लिया गया है। इतना ही नहीं उससे कई आपत्तिजनक पोस्ट भी डाली गई है। इसकी जानकारी होने पर योगेश ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में योगेश ने कहा है कि उनकी फेसबुक पेज की आईडी अराजकतत्वों ने हैक कर ली है। कल रात्रि 12.15 बजे उनके फेसबुक पेज पर आपत्तिजनक पोस्ट देखी गई। इसके बाद उन्हें अपने सोशलमीडिया पेज के हैक होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
बताया कि पेज को रिकवर करने का प्रयास किया गया, लेकिन नहीं हो सका। कहा अराजक तत्वों के इस कृत्य से उनकी राजनीतिक और सामाजिक छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने कोई आपत्तिजनक पोस्ट नहीं किया, लेकिन लोग उनका ही पोस्ट जानकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। उन्होंने मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन