{"_id":"635d61ac4aefaa660145353d","slug":"eyewitness-statement-the-student-herself-jumped-from-the-taxi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनी में हुई घटना में नया मोड़ : प्रत्यक्षदर्शी का बयान- छात्रा ने खुद टैक्सी से लगाई थी छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनी में हुई घटना में नया मोड़ : प्रत्यक्षदर्शी का बयान- छात्रा ने खुद टैक्सी से लगाई थी छलांग
Sat, 29 Oct 2022 10:53 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 29 Oct 2022 10:53 PM IST
सार
पुलिस को सूचना न देने के सवाल पर उसका कहना था कि वह घटना के बाद डर गया था। यही वजह थी कि वह बीच रास्ते में ही एडीए मोड़ के पास टैक्सी से उतर गया। छात्रा टैक्सी से क्यों कूदी, इस बारे में वह कुछ नहीं बता सका।
विज्ञापन
Prayagraj News : छात्रा को इंसाफ दिलाने के लिए नैनी में कैंडल मार्च निकालते व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जीई कंपनी के पास 29 सितंबर को संदिग्ध हाल में टैक्सी से गिरकर छात्रा की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। संदिग्ध मानकर पूछताछ के लिए बुलाए गए युवक ने बयान दिया है कि छात्रा खुद चलती टैक्सी से कूदी थी और उसने घटना को अपनी आंखों से देखा है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस को यह बयान देने वाला युवक सड़वा कॉलोनी का रहने वाला है। उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि घटना के वक्त वह भी टैक्सी में सवार था। टैक्सी जीई कंपनी के पास पहुंची थी तभी छात्रा ने खुद ही नीचे छलांग लगा दी।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना न देने के सवाल पर उसका कहना था कि वह घटना के बाद डर गया था। यही वजह थी कि वह बीच रास्ते में ही एडीए मोड़ के पास टैक्सी से उतर गया। छात्रा टैक्सी से क्यों कूदी, इस बारे में वह कुछ नहीं बता सका। युवक ने पुलिस को यह भी बताया है कि घटना से पहले छात्रा बेहद घबराई हुई लग रही थी। उसने अचानक टैक्सी से छलांग लगा दी। उसने ड्राइवर को बताया तो उसने स्पीड बढ़ा दी और वहां से चलते बने। एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि युवक का बयान दर्ज कर लिया गया है। अब तक की जांच में जो बातें सामने आई हैं, उससे यही लग रहा है कि वह छात्रा को नहीं जानता था। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से हुई थी पहचान
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से एक दिन पहले इस युवक की पहचान की थी। एडीए मोड़ के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में वह टेंपो से उतरकर जाता दिखाई दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जारी करते हुए उसके बारे में सूचना देने की अपील की थी। हालांकि शाम को ही उसे हिरासत में ले लिया गया था।
विज्ञापन