फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   extra buses will run for lucknow, varanasi on rakshabandhan

रक्षा बंधन पर लखनऊ, वाराणसी के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें

Tue, 06 Aug 2019 09:03 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 09:03 PM IST
विज्ञापन
extra buses will run for lucknow, varanasi  on rakshabandhan
रक्षा बंधन पर लखनऊ, वाराणसी के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें
विज्ञापन

प्रयागराज। रक्षा बंधन के अवसर पर यूपी रोडवेज ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसों को चलाने का निर्णय लिया है। अतिरिक्त बसों का संचालन प्रयागराज से लखनऊ, वाराणसी एवं प्रतापगढ़ के लिए होगा। इस दौरान छुट्टी न लेने वाले रोडवेज के चालक एवं परिचालक को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।

रक्षा बंधन का पर्व इस बार 15 अगस्त को है। इस वजह यूपी रोडवेज की ओर से 12 अगस्त से ही अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इन बसों का संचालन पर्व के बाद 17 अगस्त तक होगा। अभी रोडवेज ने कुल 35 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है। इसमें 15 बसें लखनऊ, दस-दस बसें वाराणसी और प्रतापगढ़ के लिए चलेंगी। कुछ बसों को रिजर्व भी रखा जाएगा। ताकि जरूरत पड़ने पर इन बसों का संचालन किया जा सके। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन के मुताबिक इस दौरान 12 अगस्त से 17 अगस्त के बीच छुट्टी न लेने वाले रोडवेज कर्मियों को प्रोत्साहन राशि देने की भी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed