{"_id":"5e614baa8ebc3ef3fd7318de","slug":"extra-buses-for-holi-will-run-from-today-city-news-ald270326021","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन आज से
विज्ञापन
होली के अवसर यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर यूपी रोडवेज द्वारा अतिरिक्त बसों का संचालन शुक्रवार छह मार्च से शुरू कर दिया जाएगा। छह से 15 मार्च तक रोडवेज द्वारा विभिन्न रूटों पर 176 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।
दरअसल रंगों का त्योहार होली इस बार 10 मार्च को है। त्योहार के पूर्व दिल्ली समेत तमाम रूटों से आने एवं पर्व के बाद यहां से जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की लंबी प्रतीक्षा सूची हो गई है। उधर आसपास के जिलों के लिए यात्री रोडवेज की बसों को ही प्राथमिकता देते हैं। इसी वजह से रोडवेज ने नौ रूटों पर 176 अतिरिक्त बस चलाने का एलान पिछले दिनों किया था।
अब इन बसों का संचालन शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन के मुताबिक छह मार्च दिल्ली रूट पर 19 अतिरिक्त बसें चलेंगी। इसके अलावा प्रयागराज-लखनऊ-दिल्ली मार्ग पर नौ, प्रयागराज-लखनऊ मार्ग पर 34, प्रयागराज-कानपुर मार्ग पर 24, प्रयागराज-फैजाबाद मार्ग पर 20, प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर 24, प्रयागराज-जौनपुर-गोरखपुर मार्ग पर 26, प्रयागराज-मिर्जापुर मार्ग और प्रयागराज-बांदा मार्ग पर 10-10 अतिरिक्त बसों का संचालन होगा।