{"_id":"6a7e1c934af181c1700686d8","slug":"extortion-from-passersby-girls-behaved-rudely-when-money-was-refused-meerganj-news-c-4-1-bly1032-945594-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: राहगीरों से उगाही, रुपये देने से मना करने पर लड़कियों ने की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: राहगीरों से उगाही, रुपये देने से मना करने पर लड़कियों ने की अभद्रता
Fri, 14 Aug 2026 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
मीरगंज। शाही थाना क्षेत्र में धनेटा-शीशगढ़ मार्ग पर मिर्जापुर और परतापुर के बीच बृहस्पतिवार दोपहर नौ लड़कियां राहगीरों को रोककर उगाही करने लगीं। रुपये देने से मना करने पर अभद्रता की।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी के आधार कार्ड लेकर उनकी डिटेल नोट करने के साथ ही फोटो भी लिए। क्षेत्र छोड़कर जाने की हिदायत देकर छोड़ दिया। दोबारा उगाही करते दिखने पर रिपोर्ट दर्ज करने की चेतावनी दी गई।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे युवतियां सड़क से गुजर रहे राहगीरों को रोककर रुपये मांग रही थीं। एक राहगीर ने इसकी सूचना शाही थाना पुलिस को दी। सूचना पर उपनिरीक्षक ओमपाल सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवतियों से पूछताछ की तो उन्होंने खुद को गुजरात का निवासी बताते हुए परिवार के भरण-पोषण के लिए चंदा मांगने की बात कही।
विज्ञापन
पुलिस ने सभी युवतियों के नाम-पते और आधार कार्ड की फोटो लेकर उन्हें वहां से जाने को कहा। इसके बाद युवतियां एक ऑटो में बैठकर चली गईं। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि मौके पर गए उपनिरीक्षक से युवतियों के संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है।