फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   exise departments clercial corona infection victim

आबकारी विभाग का लिपित कोरोना संक्रमण का शिकार

Mon, 27 Apr 2020 11:33 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
exise departments clercial corona infection victim
जिला आबकारी विभाग के लिपिक धर्मेंद्र कश्यप कोरोना संक्रमण का शिकार हो गए हैं। वह लॉकडाउन के दौरान अपने गृह जनपद आगरा गए थे और इसी दौरान संक्रमित हो गए। उनके साथ ही उनके परिवार के छह लोगों को भी कोराना पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद सभी को आइसोलेट रखकर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

आबकारी विभाग के सहायक लिपिक धर्मेंद्र मूल रूप से आगरा के प्रतापपुर के रहने वाले हैं। वह पिछले वर्ष फिरोजाबाद से स्थानांतरित होकर यहां आए थे। बजट संबंधी कार्य निपटाकर वह 29 मार्च को आगरा चले गए। प्रतापपुर इलाका, जहां के वह रहने वाले हैं, वह हॉटस्पॉट क्षेत्र है और इस कारण से वह पूरी तरह सील है। इसके चलते धर्मेंद्र वापस नहीं लौट पाए। दो दिन पहले बुखार से पीड़ित होने पर उनका कोरोना टेस्ट किया गया, जो पॉजिटिव आया। इसके साथ ही परिवार के छह अन्य लोगों की भी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद आगरा प्रशासन ने सभी को आइसोलेट कर दिया है। इनका इलाज आगरा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। जिला आबकारी अधिकारी संदीप बिहारी मोडवेल ने बताया कि इलाका हॉटस्पॉट घोषित होने की वजह से लिपिक ड्यूटी ज्वाइन नहीं कर सके। उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed