फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Exercises and exercises for the Brahmins

कायस्थों और ब्राह्मणों को साधने की कवायद

Mon, 20 Nov 2017 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 20 Nov 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
Exercises and exercises for the Brahmins
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
मेयर टिकट के प्रत्याशी की घोषणा के बाद भाजपा में कायस्थ और ब्राह्मण बिरादरी से जुड़े नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने के लिए रविवार को राज्यसभा सदस्य ओम माथुर और सांसद कलराज मिश्र इलाहाबाद पहुंचे। भाजपा के इन दोनों वरिष्ठ नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की। ओम माथुर ने  केपी कालेज में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद कलराज मिश्र ने नेतानगर कीडगंज स्थित स्वर्गीय दिलीप जायसवाल पार्क आयोजित विद्वतजन सम्मेलन में शिरकत की। इस दौरान दोनों ही नेताओं ने आगे सब ठीक हो जाएगा का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


केपी कालेज में प्रबुद्धजन सम्मेलन में कायस्थ बिरादरी से जुड़े भाजपा के तमाम नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। यहां केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष चौधरी राधवेंद्र नाथ सिंह, पूर्व मेयर डा. केपी श्रीवास्तव, शैलतनया श्रीवास्तव आदि भाजपा नेताओं की मौजूदगी में ओम माथुर ने कहा कि समाज के हर वर्ग के लोगों से मिले सहयोग से केंद्र व कई राज्यों में भाजपा की सरकार बनी है। दूसरी ओर भाजपा शासित राज्य सरकारें भी उपेक्षित गरीब, मजलूमों को न्याय व अधिकार दिलाने का काम कर रही हैं। ओम माथुर ने कहा कि कुछ लोगों का गुस्सा स्वाभाविक है। पार्टी ने इलाहाबाद में सर्वे करवाया था।
विज्ञापन


उसके बाद ही अभिलाषा गुप्ता नंदी को टिकट दिया गया। संगठन में सक्रिय रहने वालों को पार्टी हमेशा ही तवज्जो देती रही है। आगे भी ऐसा ही होगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि बुद्धिजीवी समाज जिस ओर चलता है समाज भी उसी दिशा में चलता है। नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा जारी संकल्प पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि हमने जो वादा किया है वह पूरा होगा। इस दौरान भाजपा काशी प्रांत के अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, अशोक धवन, अरुण पाठक, विद्यासागर राय, नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, सुबोध सिंह, डा. प्रेमलता श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, शशि वार्ष्णेय, डा. सुशील सिन्हा, डा. एसके राय, पुनीत वर्मा, केके श्रीवास्तव, रतन खरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद कलराज मिश्र ने रविवार को कहा कि ब्राह्मण समाज को नई दिशा दिखाते हैं। यह वर्ग सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए हमेशा ही मानवजाति के हित को संकल्पित रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने यह बातें नेतानगर कीडगंज स्थित स्वर्गीय दिलीप जायसवाल पार्क में आयोजित विद्वतजन सम्मेलन में कहीं। यहां उन्होंने कहा कि प्रयाग में अनेक मत के लोग हैं। फिर भी सबका लक्ष्य एक है सामंजस्य एवं सहयोग। कलराज ने प्रयाग की महिमा भी बखानी। कहा, प्रयाग भारतीय संस्कृति के महत्व को बढ़ाने में अहम भूमिका रखता है।

यहां कुमारिल भट्ट ने अद्वैतवाद जागृत किया था और यहीं समाधि ली। इस समाज को राजनीतिक, धार्मिक समेत सभी क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका अदा करनी है। सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता  नंदी ने भी अपनी बात रखी। इस अवसर पर भाजपा नेता डा. एलएस ओझा, शशांक शेखर पांडेय, मेयर प्रत्याशी अभिलाषा गुप्ता नंदी, विधायक हर्ष वर्धन बाजपेयी, किरन जायसवाल, राघवेंद्र नाथ मिश्र, महेंद्र पांडेय, उमेश द्विवेदी, योगेश शुक्ला, देवेंद्र नाथ मिश्र, संजय त्रिपाठी, शिवेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे। इसके पूर्व इलाहाबाद आगमन पर सिविल लाइंस स्थित एक होटल में कलराज मिश्र का भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। यहां राज्यसभा सदस्य ओम माथुर का भी पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।


केपी इंटर कालेज के हाल में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में कायस्थ बिरादरी के लोगों की नाराजगी राज्यसभा सदस्य ओम माथुर के सामने भी आ ही गई। यहां ओम माथुर के आने के बाद कुछ लोगों ने नाराजगी जताई कि निकाय चुनाव में कायस्थ नेताओं की अनदेखी की गई है। इस दौरान केपी ट्रस्ट कार्यकारिणी सदस्य रजनीकांत श्रीवास्तव ने ओम माथुर को पांच सवालों वाला एक पत्र भी दिया। हालांकि बाद में चौधरी राधवेंद्र नाथ सिंह ने नाराजगी जाहिर करने वालों को किसी तरह से शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed