फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Exercise intensified for Railwat Over Bridge in Subedarganj

प्रयागराज : सूबेदारगंज में आरओबी के लिए कवायद तेज, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने मांगा प्रस्ताव

Fri, 12 Aug 2022 09:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 Aug 2022 09:12 PM IST
सार

चौफटका से कालिंदीपुरम के बीच फ्लाई ओवर लंबे समय से प्रस्तावित है लेकिन किसानों के विरोध तथा अन्य वजहों से गतिरोध बना हुआ है। इसका निर्माण महाकुंभ-2025 से पहले कराने की योजना है।

विज्ञापन
Exercise intensified for Railwat Over Bridge in Subedarganj
Prayagraj News : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सूबेदारगंज में प्रस्तावित रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) के लिए कवायद तेज हो गई है। महाकुंभ आयोजन से पहले इसका निर्माण कार्य पूरा हो सके। इसके लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जल्द प्रस्ताव मांगा है।

विज्ञापन



चौफटका से कालिंदीपुरम के बीच फ्लाई ओवर लंबे समय से प्रस्तावित है लेकिन किसानों के विरोध तथा अन्य वजहों से गतिरोध बना हुआ है। इसका निर्माण महाकुंभ-2025 से पहले कराने की योजना है। ऐसे में अब इसके लिए फिर से कवायद तेज की गई है। इसी क्रम में उप मुख्यमंत्री ने अफसरों से जल्द से जल्द विस्तृत प्रस्ताव शासन भेजने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि बजट की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ गतिरोध भी दूर किए जाएंगे।

विज्ञापन

रिंग रोड, राम पथ गमन मार्ग के लिए जमीन अधिग्रहण जल्द
रिंग रोड और राम पथ गमन मार्ग का निर्माण भी जल्द शुरू होगा। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अफसरों का कहना है कि रिंग रोड के लिए पहले चरण में होने वाले कार्य के लिए जमीन चिह्नित किए जाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। दोनों ही परियोजनाओं के लिए  इसी महीने नोटिफिकेशन जारी कर काश्तकारों से आपत्तियां लिए जाने की तैयारी है।


गंगा पर एक और पुल की तैयारी
गंगा पर एक और पुल बनाने की तैयारी है। लवायन कला से छतनाग के बीच पुल के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री की ओर से संकेत मिलने के बाद इसकी कवायद तेज कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed