{"_id":"5d9a445c8ebc3e01644082b6","slug":"exen-and-three-cdo-may-suspend-soon-allahabad-news-ald2568876189","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सईएन व तीन एसडीओ पर गाज गिरना तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सईएन व तीन एसडीओ पर गाज गिरना तय
विज्ञापन
exen and three cdo may suspend soon
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दशहरे की छुट्टी के चलते नैनी के एक्सईएन को हटाने की प्रक्रिया लटकी, एसडीओ करेलाबाग मंगला प्रसाद समेत तीन को हटाने की संस्तुति
प्रयागराज। वसूली में फिसड्डी एक एक्सईएन व तीन एसडीओ पर किसी भी समय गाज गिर सकती है। इसमें नैनी के एक्सईएन के अलावा करेलाबाग, सिविल लाइंस व गऊघाट के एसडीओ शामिल हैं। एमडी दफ्तर से दशहरा की छुट्टी के बाद एक्सईएन को हटाने के संकेत मिले हैं। करीब तीन सौ करोड़ रुपये केबकाये की वसूली को लेकर शासन के दबाव पर बिजली विभाग के अभियंता सकते में आ गए हैं। यूपीपीसीएल के चेयमैन के निर्देश के बाद 10 हजार रुपये से ऊपर के सभी बकायेदारों के कनेक्शन काटने की तैयारी कर ली गई है।
बकाये की वसूली में फिसड्डी साबित हुए नैनी विद्युत वितरण खंड के एक्सईएन सुनील चंद्र श्रीवास्तव को हटाने के यूपीपीसीएल की एमडी अपर्णा यू के आदेश पर दशहरे की छुट्टी हो जाने की वजह से अमल नहीं हो सका है। तीन दिन पहले एमडी ने एक्सईएन को हटाने का निर्देश दिया था। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी के पीआरओ राकेश कुमार सिन्हा ने रविवार को बताया कि दशहरे का अवकाश हो जाने की वजह से एक्सईएन केस्थानांतरण का आदेश जारी नहीं हो सका है। बुधवार को दफ्तर खुलने के बाद इस पर अमल हो सकता है। इनके अलावा करेलाबाग विद्युत वितरण खंड के एसडीओ मंगला प्रसाद को भी हटाने की संस्तुति कर दी गई है। एसडीओ सिविल लाइंस व एसडीओ गऊघाट नितिन बरनवाल को भी हटाने के लिए कहा गया है। यूपीपीसीएल के चेयरमैन ने मुख्य अभियंता एमसी शर्मा को साफ हिदायत दी है कि पांच किलोवाट से ऊपर के बकाया बिलों की वसूली न हुई तो कनेक्शन हर हाल में काट दिए जाएं। इसके लिए सूचीबद्ध बकायेदारों के विरुद्ध दशहरे के बाद अभियान चलाया जाएगा। कहा जा रहा है कि 10 हजार रुपये से अधिक के बकायेदारों ने अगर बिल चुकता नहीं कराए तो दिवाली अंधेरे में मनानी पड़ सकती है।