फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Exemption of arbitrariness against teachers by new act

नए अधिनियम से शिक्षकों के खिलाफ मनमानी की छूट

Thu, 26 Dec 2019 01:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Exemption of arbitrariness against teachers by new act
Exemption of arbitrariness against teachers by new act
प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के अधिनियम में प्रदेश सरकार की ओर से किए जा रहे बदलाव का शिक्षकों ने विरोध किया है। शिक्षक संघों ने आशंका जताई कि इस बदलाव से स्कूल प्रबंधन को मनमानी की छूट मिल जाएगी। इसके खिलाफ माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट अब 26 दिसंबर से 21 जनवरी तक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेगा। वहीं 21 जनवरी को प्रदेश भर में शिक्षण कार्य ठप करके विधेयक की प्रतियां फूंकेगा।
विज्ञापन

उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि धारा 21 में छेड़छाड़ करके शिक्षकों और कर्मचारियों को मिले अधिकार को दंत विहीन बना दिया गया। सरकार की ओर से विधान परिषद में मनमाने तरीके से संशोधन प्रस्ताव लाकर बिना बहस के पास करवा लिया गया। इसके खिलाफ शिक्षक दल के सदस्यों ने उसी दिन विधान परिषद में धरना दिया था। उनका कहना है कि सरकार का यह कार्य शिक्षक सेवा सुरक्षा के खिलाफ है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने अधिनियम के खिलाफ प्रदेश व्यापी आंदोलन का एलान किया है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर चयन बोर्ड अधिनियम के विरोध में माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट की एक बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष राम प्रकाश पांडेय की अध्यक्षता में हुई। इसमें अध्यक्ष ने कहा कि बदलाव के बाद धारा 18 में जो व्यवस्था की गई है, उसमें शब्दों के साथ छेड़छाड़ के अतिरिक्त कुछ महत्वपूर्ण प्रावधानों को छोड़ दिया गया। इससे शिक्षकों को मिल रही सेवा सुरक्षा पर असर पड़ेगा। बैठक के दौरान प्रदेश नेतृत्व की ओर से आंदोलन के संचालन पर चर्चा की गई। बैठक में जिलामंत्री अनुज पांडेय, महेश दत्त शर्मा, कुंज बिहारी मिश्र, जगदीश प्रसाद, रमेश चंद्र शुक्ल, शिवशंकर यादव, डॉ जयप्रकाश शर्मा, डॉक्टर मनोज मिश्रा, रामकेशन, अजीत कुमार, सुयोग पांडे, संजीव तिवारी, राजेश यादव, रविन्द्र त्रिपाठी, अनीता यादव, राजू यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed