फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Executive Engineer of Fatehpur and Kaushambi removed for negligence, Accountant of Fatehpur suspend

Prayagraj : लापरवाही पर हटाए गए फतेहपुर और कौशाम्बी के अधिशाषी अभियंता, फतेहपुर का एकाउंटेंट निलंबित

Sat, 25 Feb 2023 12:56 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 Feb 2023 12:56 AM IST
सार

गंगा में नालों का पानी गिरने से रोकने को लेकर हाईकोर्ट की सख्ती के बाद शासन की तरफ से कार्रवाई का दौर शुरू हो गया। शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचे प्रमुख सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति अनुराग श्रीवास्तव ने विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।

विज्ञापन
Executive Engineer of Fatehpur and Kaushambi removed for negligence, Accountant of Fatehpur suspend
अधिकारियों संग बैठक करते प्रमुख सचिव नमामि गंगे एवं ग्रमीण जलापूर्ति विभाग अनुराग श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गंगा में नालों का पानी गिरने से रोकने को लेकर हाईकोर्ट की सख्ती के बाद शासन की तरफ से कार्रवाई का दौर शुरू हो गया। शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचे प्रमुख सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति अनुराग श्रीवास्तव ने विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। समीक्षा के दौरान कार्य में लापरवाही पर प्रमुख सचिव ने फतेहपुर और कौशांबी जलनिगम के अधिशाषी अभियंता को हटाने का आदेश दिया। साथ ही फतेहपुर जलनिगम के एकाउंटेंट को निलंबित कर दिया गया। आगरा के अधिशाषी अभियंता को कौशांबी की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


नमामि गंगे समेत जल निगम की अन्य योजनाओं और कार्यों की समीक्षा करने के दौरान प्रमुख सचिव ने प्रयागराज और प्रतापगढ़ के अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए 15 दिन में कार्य में सुधार की चेतावनी दी है। कहा कि गंगा में प्रदूषण का खेल करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। प्रयागराज महाकुंभ से पहले गंगा में एक भी नाला गिरा तो अधिकारियों के विरुद्ध नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन

बैठक के दौरान उन्होंने गंगा स्वच्छता और जल जीवन मिशन में लापरवाही बरतने वाले फतेहपुर और कौशाम्बी के अधिशासी अभियंताओं को तत्काल हटाने के निर्देश दिये। बिलिंग में लापरवाही पर फतेहपुर के एकाउंटेंट को भी तत्काल निलंबित किए जाने के आदेश दिए हैं। उनके खिलाफ अग्रिम कार्रवाई के भी निर्देश दिये। प्रयागराज और प्रतापगढ़ के अधिकारियों को काम में सुधार कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।

गंगा स्वच्छता और जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा के दौरान प्रमुख सचिव ने जल जीवन मिशन में धीमा काम कर रहीं एजेंसियों को चेतावनी दी। कहा कि अधिकारी 15 दिनों में अपना काम सुधार लें, नहीं तो उनपर कार्रवाई करने में बिलकुल देर नहीं की जाएगी। कहा कि सरकार नदियों के मुद्दे पर बहुत सजग है। ऐसे में सभी अधिकारियों का दायित्व बनता है कि पूरी निष्ठा के साथ सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य कराएं। सरकार महाकुंभ 2025 की तैयारियों को रफ्तार देने में जुटी है। गंगा को अविरल, निर्मल करने के लिए नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अफसर फील्ड पर उतरे हैं।

नैनी, फाफामऊ एसटीपी शुरू, झूंसी का एसटीपी हर हाल में अप्रैल में होगा शुरू

नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने 42 एमएलडी नैनी एसटीपी और 14 एमएलडी फाफामऊ एसटीपी शुरू कर दिया है। इन दोनों एसटीपी के चालू हो जाने से गंगा नदी की सफाई में बड़ा बदलाव आएगा। प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने अधिकारियों से 16 एमएलडी झूंसी एसटीपी को हर हाल में अप्रैल में शुरू करने के निर्देश दिये। साथ ही सलोरी और राजपुर की प्रस्तावित यूनिटों को भी हर हाल में महाकुंभ से पहले पूरा कर लेने के भी निर्देश दिये हैं।

अब किसी भी जिले से हो सकेगी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की निगरानी
सरकार की पहल पर नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने नदियों को प्रदूषण मुक्त करने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए स्काडा सिस्टम को चालू कर दिया है। इस तकनीक से अब अब किसी भी जिले से अधिकारी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की आसानी से निगरानी कर सकेंगे। नदी की स्वच्छता और निर्मलता बनाए रखने के लिये यह तकनीक काफी हितकर साबित होगी। समीक्षा बैठक में विशेष सचिव राजेश पांडेय, जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री और मुख्य विकास अधिकारी शिपू गिरि समेत विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed