{"_id":"578541684f1c1b124b13d634","slug":"executive-claimants-will-not-get-tickets-in-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट के दावेदारों को नहीं मिलेगा कार्यकारिणी में मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट के दावेदारों को नहीं मिलेगा कार्यकारिणी में मौका
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 13 Jul 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
bjp logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन इस सप्ताह हो जाएगा। चर्चा है कि प्रदेश कार्यकारिणी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य इलाहाबाद के नेताओं को भी मौका दे सकते हैं। कार्यकारिणी में शामिल होने की आस में पार्टी के कुछ नेताओं ने इसके लिए लखनऊ में डेरा भी जमा लिया है। बताया जा रहा है कि कार्यकारिणी में उन्हीं नेताओं को मौका मिलेगा जो विधानसभा चुनाव में टिकट के लिए दावेदारी नहीं कर रहे हैं।
केशव प्रसाद मौर्य के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि वे प्रदेश कार्यकारिणी का जल्द ही गठन करेंगे, लेकिन इलाहाबाद में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी तो उसके बाद जौनपुर में बूथ सम्मेलन एवं कैराना और मथुरा मामले की वजह से प्रदेश कार्यकारिणी का गठन नहीं हो सका। हालांकि अभी हाल ही में भाजपा की प्रांतीय टीम काशी, अवध, ब्रज आदि का गठन जरूर हो गया। इस बीच बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक झांसी में 16 एवं 17 जुलाई को प्रस्तावित है। ऐसे में यह तय है कि प्रदेश कार्यकारिणी का गठन इस बैठक के पहले हो जाएगा। प्रदेश कार्यकारिणी का गठन केशव मौर्य, सुनील बंसल आदि नेताओं को मिलकर करना है।
यूपी चुनाव के मद्देनजर कार्यकारिणी में इस बात का भी ध्यान रखा जाएगा कि उसमें प्रदेश के सभी वर्ग एवं सभी क्षेत्रों के नेताओं को शामिल किया जाए। इस बीच प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य ने स्पष्ट किया है कि विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदारों को कार्यकारिणी में जगह नहीं मिलेगी। वहीं दूसरी ओर कार्यकारिणी के गठन को लेकर केशव मौर्य समेत भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता लखनऊ पहुंच गए हैं। कार्यकारिणी में इलाहाबाद के नेताओं को भी जगह दिए जाने की बात चल रही है। इस बारे में प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श चल रहा है। एक दो दिन में प्रदेश कार्यकारिणी का गठन हो जाएगा।