{"_id":"87ccb82ea7ccd41e76d6e277d55323e2","slug":"excise-on-alcohol-compound-raid-four-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के अड्डो पर आबकारी का छापा, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के अड्डो पर आबकारी का छापा, चार गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 09 Oct 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। पंचायत चुनाव को देखते हुए आबकारी टीम ने बृहस्पतिवार को छापामारी अभियान चलाया। सोरांव और थरवई इलाके के आधा दर्जन गांवों में शराब तस्करों के अड्डे पर दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साढ़े तीन सौ लीटर कच्ची शराब बरामद की गई और 40 कुंतल लहन नष्ट किया गया। आबकारी के अभियानों से शराब तस्करों में खलबली मची रही।
प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक कुलदीप सिंह, नीरज द्विवेदी, अमित कुमार मिश्र, राम मोहन त्रिपाठी, सुनील कुमार यादव, अब्दुल कैश, हनुमंत शरण के नेतृत्व में सिपाही चंद्रिका प्रसाद, मुंशीलाल, नसीम अहमद, बसंत द्विवेदी, सिद्घार्थ सोमवंशी के साथ छापा मारा गया। आबकारी टीम ने थरवई के बहमलपुर गांव और सोरांव में सेवईत, रंगपुरा, फाफामऊ, गोहरी और मोरहूं में शराब के ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी की। दबिश के चलते अवैध शराब बनाने में लिप्त तस्कर भाग निकले। आबकारी टीम ने शराब माफियाओं के खिलाफ 25 मुकदमा दर्ज कराया।