फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Except Abhilasha, everyone raised their hands in the swearing-in ceremony, Deputy CM Keshav tweeted the photo

प्रयागराज : अभिलाषा को छोड़, शपथ ग्रहण समारोह में सबने उठाया हाथ, डिप्टी सीएम केशव ने ट्वीट की फोटो

Sat, 27 May 2023 04:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 May 2023 04:41 PM IST
सार

अभिलाषा समेत अन्य नेता गणेश के पहुंचने से पहले मंच पर मौजूद रहे। गणेश ने सभी का अभिवादन किया। फिर उप मुख्यमंत्री ने गणेश का हाथ पकड़कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। इस दौरान अन्य नेता भी खड़े हुए लेकिन अभिलाषा कुछ देर तक बैठी रहीं।

विज्ञापन
Except Abhilasha, everyone raised their hands in the swearing-in ceremony, Deputy CM Keshav tweeted the photo
शपथ ग्रहण के बाद लोगों का अभिवादन करते केशव प्रसाद मौर्य और अन्य मंचासीन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महापौर के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंच पर अभिलाषा गुप्ता एवं गणेश केसरवानी के बीच एक बार फिर दूरी दिखी। शपथ से पहले मंच पर मौजूद सभी नेताओं ने हाथ पकड़कर एका और उत्साह दिखाया लेकिन, गणेश के बगल में खड़ी निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने हाथ नहीं उठाया। केशव ने इस फोटो को ट्वीट करके चर्चा को और बल दे दिया। उनकी ट्वीट को भाजपा के भीतर बनते नए सियासी समीकरण के रूप में भी देखा जा रहा है।

विज्ञापन


अभिलाषा समेत अन्य नेता गणेश के पहुंचने से पहले मंच पर मौजूद रहे। गणेश ने सभी का अभिवादन किया। फिर उप मुख्यमंत्री ने गणेश का हाथ पकड़कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। इस दौरान अन्य नेता भी खड़े हुए लेकिन अभिलाषा कुछ देर तक बैठी रहीं। सांसद डॉ.रीता बहुगुणा जोशी के हाथ पकड़ने पर वह उठीं।

विज्ञापन

इसी क्रम में सभी नेताओं ने हाथ उठाकर एवं विक्टरी का प्रतीक बनाकर उत्साह जताया लेकिन अभिलाषा का हाथ नीचे ही रहा। हालांकि कुछ देर बाद ही अगल-बगल बैठे गणेश और अभिलाषा के बीच शुरू हुई बातचीत का सिलसिला काफी देर तक चला। दोनों नेता मुस्कुराते हुए भी दिखे।

दोनों नेताओं के बीच की दूरी को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच काफी चर्चा रही। समारोह के कुछ देर बाद ही डिप्टी सीएम केशव ने फोटो ट्वीट की, जिसमें एका और अभिवादन के लिए अभिलाषा को छोड़कर अन्य नेताओं ने हाथ उठाया है। इससे चर्चाओं को और बल मिला।

लागू हो 74वां संशोधन, केशव को सौंपा ज्ञापन
प्रयागराज। पांच बार के निर्दलीय पार्षद शिव सेवक सिंह ने नगर निगम का 74वां संशोधन लागू करने की मांग की है। शपथ ग्रहण के दौरान उन्होंने उप मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने गृह एवं जलकर से राहत, इसकी विसंगतियों को दूर करने, काॅमर्शियल हाउस टैक्स में कमी, ड्रेनेज प्रोजेक्ट को लागू करने की भी मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed