फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Exam tomorrow for recruitment to 328 posts of APS, first phase exam will be held in 231 centers

UPPSC : एपीएस के 328 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा कल, 231 केंद्रों में होगी पहले चरण की परीक्षा

Sat, 06 Jan 2024 01:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 Jan 2024 01:16 PM IST
सार

परीक्षा के लिए प्रयागराज, कानपुर, मेरठ, लखनऊ और गोरखपुर में केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। एपीएस के 328 पदों पर भर्ती तीन चरणों की परीक्षा के माध्यम से की जाएगी।

विज्ञापन
Exam tomorrow for recruitment to 328 posts of APS, first phase exam will be held in 231 centers
UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपर निजी सचिव (एपीएस) के 328 पदों पर भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा सात जनवरी को प्रयागराज सहित प्रदेश के पांच जिलों में आयोजित की जाएगी। कुल 231 केंद्रों में होने वाली परीक्षा के लिए 107750 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। एपीएस के पदों पर भर्ती के लिए दस साल बाद परीक्षा होने जा रही है।

विज्ञापन


इससे पूर्व उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने वर्ष 2023 में एपीएस के 176 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था, लेकिन विवाद की वजह से परीक्षा को बीच में ही निरस्त कर दिया गया था और आयोग ने दोबारा आवेदन लेकर फिर से परीक्षा कराने का निर्णय लिया था। फिलहाल, यह मामला अब कोर्ट में है और आयोग एपीएस परीक्षा-2023 का आयोजन करने जा रहा है।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए प्रयागराज, कानपुर, मेरठ, लखनऊ और गोरखपुर में केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। एपीएस के 328 पदों पर भर्ती तीन चरणों की परीक्षा के माध्यम से की जाएगी। तीनों चरणों की परीक्षा के अंकों को जोड़कर श्रेष्ठता के आधार पर चयन किया जाएगा। सात जनवरी को होने जा रही परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह परीक्षा 150 अंकों की होगी और प्रश्नों को हल करने के लिए तीन घंटे का वक्त मिलेगा। इसमें 50 अंकों के सामान्य ज्ञान, 50 अंकों के सामान्य हिंदी और 50 अंकों के कंप्यूटर ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। पहले चरण के परीक्षा परिणाम में पदों की संख्या के मुकाबले 15 गुना अभ्यर्थी सफल घोषित किए जाएंगे और सफल अभ्यर्थी द्वितीय चरण की परीक्षा में शामिल होंगे।

क्षेत्रीय मद्यनिषेध अधिकारी के दो पदों पर चयन

यूपीपीएससी ने मद्यनिषेध विभाग में क्षेत्रीय मद्यनिषेध एवं समाजोत्थान अधिकारी समूह ‘ख’ राजपत्रित के दो अनारक्षित रिक्त पदों पर सीधी भर्ती का चयन परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया। इन पदाें पर चारुल मिश्रा और निर्मालिका सिंह को चयनित घोषित किया गया है। इन पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू चार जनवरी को हुआ था। 

यूपीपीएससी में सिस्टम एनालिस्ट पद के लिए मांगे आवेदन

यूपीपीएससी, प्रयागराज कार्यालय में सिस्टम एनालिस्ट का एक पद प्रतिनियुक्ति से भरा जाएगा। इसके लिए आयोग ने ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2024, ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाने की अंतिम तिथि पांच फरवरी 2024 और ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 12 फरवरी 2024 निर्धारित की गई है।

आवेदन पत्र, उसके साथ निर्धारित प्रारूप पर अनुभव प्रमाणपत्र और अन्य शैक्षणिक अभिलेखों की स्वप्रमाणित प्रतियां प्रेषित करने की अंतिम तिथि 19 फरवरी 2024 (शाम पांच बजे तक) है। न्यूनतम 30 और अधिकतम 55 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी ही आवेदन के लिए पात्र होंगे। शैक्षिक एवं अन्य अर्हताओं से संबंधित जानकारियां आयोग की वेबसाइट पर जारी विस्तृत विज्ञापन में उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed