{"_id":"62f2456fdf7703189f544382","slug":"ex-mla-rang-bahadur-patel-s-house-bombed-in-prayagraj-son-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj: पूर्व विधायक रंग बहादुर पटेल के बेटे के घर पर बमबाजी, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj: पूर्व विधायक रंग बहादुर पटेल के बेटे के घर पर बमबाजी, दो लोग घायल
Tue, 09 Aug 2022 05:00 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 09 Aug 2022 05:00 PM IST
सार
शिवकुटी एसओ मनीष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या का प्रयास, बमबाजी व धमकी देने के आरोप में अज्ञात में एफआईआर दर्ज की गई है। सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों को चिह्नित करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
भाजपा नेता के घर पर बमबाजी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बमबाजी की लगातार वारदातों से दहल रहे शहर में एक और घटना सामने आई है। तेलियरगंज में पूर्व विधायक स्व. रंगबहादुर पटेल के बेटे विकास पटेल के घर बमबाजी की गई। इसमें विकास व उनके छोटे भाई अनुराग जख्मी हो गए। वारदात की वजह पारिवारिक रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक के बेटे विकास व छोटा भाई अनुराग तेलियरगंज में बर्तन वाली गली स्थित मकान में रहते हैं जबकि, बेटी संगीता भाजपा की जिला मंत्री हैं। विकास ने बताया कि सोमवार रात 10 बजे के करीब अचानक किसी ने घर पर बम फेंका। दीवार पर लगते ही बम फट गया और जोरदार धमाके से मोहल्ला दहल उठा। परिवारवाले कुछ समझ पाते कि कुछ ही सेकेंड बाद दूसरा बम फेंका गया।
विज्ञापन
बम के छर्रे लगने से वह व उनका छोटा भाई मामूली रूप से जख्मी भी हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज देखने से पता चला कि हमलावरों की संख्या दो थी। वह सफेद रंग की स्कूटी पर सवार होकर आए थे। इनमें से एक स्कूटी लेकर गली के मुहाने पर खड़ा था जबकि, दूसरे ने पैदल ही आकर बम फेंका और फिर भाग निकला। हमलावर ने लाल रंग की लुंगी पहन रखी थी और अपना चेहरा ढक रखा था।
विज्ञापन
शिवकुटी एसओ मनीष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या का प्रयास, बमबाजी व धमकी देने के आरोप में अज्ञात में एफआईआर दर्ज की गई है। सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों को चिह्नित करने की कोशिश की जा रही है।
मृत बहू के पिता-भाई पर आरोप
विकास का आरोप है कि वारदात को उनकी मृत बहू प्रियंका पटेल के भाई व पिता ने अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि 26 जून 2019 को प्रियंका ने खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में मायके वालों ने प्रियंका के पति अनुराग के साथ ही उसे व उसकी पत्नी कल्पना को भी नामजद कराया था। इसमें दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। बाद में उन्हें जमानत मिल गई और वह छूट गए। विकास का आरोप है कि इसी रंजिश में उनके घर पर बम से हमला किया गया।
10 साल पहले हुआ था निधन
पूर्व विधायक रंगबहादुर पटेल का बीमारी से 2012 में निधन हो चुका है। वह 1996 में सोरांव विधानसभा सीट पर भाजपा से निर्वाचित हुए थे। इस सीट पर जीत दर्ज करने वाले भाजपा के वह इकलौते प्रत्याशी थे।